देश

कांग्रेस सरकार में राजस्थान के अंदर 19 परीक्षाएं हुईं, 17 पेपर लीक हुए, अब दोषियों को सजा मिले ये सुनिश्चित करेगी हमारी सरकार: CM

Rajasthan News: राजस्थान में पिछले कई साल से पेपर लीक का मुद्दा गर्माया हुआ है. प्रदेश में बनी भाजपा की नई सरकार का वादा है कि वो इस मामले में जल्द उचित कार्रवाई करवाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज कहा- “भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि दोषियों को सजा मिले.”

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार, 26 दिसंबर को श्री गंगानगर में थे. यहां उन्होंने कहा— “मुझे मालूम चला है कि राजस्थान में 19 परीक्षाएं हुईं और 17 पेपर लीक हुए. मेधावी छात्रों को जिसने नुकसान पहुंचाया, वे दोषी चैन से नहीं बैठ पाएंगे. भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि इन पेपर लीक के दोषियों को सजा मिले.”

‘पिछली सरकार की योजना को बंद नहीं करेंगे’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इससे पहले ऐलान किया कि राज्य में वे योजनाएं बंद नहीं होंगी, जिन्हें पिछली कांग्रेस सरकार ने शुरू किया था. उन्होंने सोमवार (25 दिसंबर) को कहा- हम कांग्रेस सरकार की किसी योजना को बंद नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें और प्रभावी बनाया जाएगा. यह बात मुख्यमंत्री ने सुशासन दिवस पर BJP प्रदेश कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कही. उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता बदलने के साथ ही सुशासन दिवस को अब सत्ता और संगठन के स्तर पर मनाया जा रहा है.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

5 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

7 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

59 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago