देश

अयोध्या में राम मंदिर बनवाकर PM मोदी ने पूरा किया बालासाहेब ठाकरे का सपना: CM एकनाथ शिंदे

Mumbai News: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री रविंद्र चव्हाण द्वारा अयोध्या की राम मंदिर प्रतिकृति को जिमखाना के उत्सव कार्यक्रम में बनाया गया है. इस प्रतिकृति की मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जमकर प्रशंसा की है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन भी किए. इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रविंद्र चव्हाण और सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे भी मौजूद हैं.

इस मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मंत्री रवींद्र चव्हाण ने राम मंदिर देखने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि मैं मंदिर बनाने वाले कलाकार से मिला था. मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर बने, यह हर किसी का सपना था. अयोध्या में राम मंदिर बने, हिंदूरुदय सम्राट बाला साहब ठाकरे का भी सपना था, अयोध्या में राम मंदिर बने और उस सपने को मोदी साहब ने पूरा किया और 22 तारीख को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा है जिसका पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा हैं.

गौरतलब है कि बाबरी मस्जिद विध्वंस केस जब चल रहा था तो उस समय बाल ठाकरे को भी आरोपी बनाया गया था और बाल ठाकरे ने कहा था कि अगर बाबरी मस्जिद शिवसैनिको ने तोड़ा है तो हमे कार शिवसेना पर गर्व है. बता दें कि शिवसेना राम मंदिर आंदोलन में शामिल थी. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना था कि वो बालासाहेब ठाकरे के बनाए विचारों पर ही काम कर रहे हैं.

  • कल्याण से सुनील शर्मा की रिपोर्ट
Bharat Express Desk

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

9 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

13 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

40 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

42 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

2 hours ago