Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कांग्रेस सरकार में राजस्थान के अंदर 19 परीक्षाएं हुईं, 17 पेपर लीक हुए, अब दोषियों को सजा मिले ये सुनिश्चित करेगी हमारी सरकार: CM

Rajasthan paper Leak case: श्री गंगानगर में आज नए मुख्यमंत्री ने मंच से भाषण देते हुए कहा कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी. जानिए वे और क्या बोले—

Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma

भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

Rajasthan News: राजस्थान में पिछले कई साल से पेपर लीक का मुद्दा गर्माया हुआ है. प्रदेश में बनी भाजपा की नई सरकार का वादा है कि वो इस मामले में जल्द उचित कार्रवाई करवाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज कहा- “भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि दोषियों को सजा मिले.”

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार, 26 दिसंबर को श्री गंगानगर में थे. यहां उन्होंने कहा— “मुझे मालूम चला है कि राजस्थान में 19 परीक्षाएं हुईं और 17 पेपर लीक हुए. मेधावी छात्रों को जिसने नुकसान पहुंचाया, वे दोषी चैन से नहीं बैठ पाएंगे. भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि इन पेपर लीक के दोषियों को सजा मिले.”

‘पिछली सरकार की योजना को बंद नहीं करेंगे’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इससे पहले ऐलान किया कि राज्य में वे योजनाएं बंद नहीं होंगी, जिन्हें पिछली कांग्रेस सरकार ने शुरू किया था. उन्होंने सोमवार (25 दिसंबर) को कहा- हम कांग्रेस सरकार की किसी योजना को बंद नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें और प्रभावी बनाया जाएगा. यह बात मुख्यमंत्री ने सुशासन दिवस पर BJP प्रदेश कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कही. उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता बदलने के साथ ही सुशासन दिवस को अब सत्ता और संगठन के स्तर पर मनाया जा रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital