UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया सदर कोतवाली क्षेत्र से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. शुक्रवार की शाम दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से माल गोदाम के सामने चटोरी गली स्थित एक स्पा सेंटर पर अचानक छापा मारा. इस दौरान 7 नाबालिगों समेत कुल 8 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
प्रशासन की भूमिका
जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर को सील कर दिया. हालांकि अधिकारियों ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया. देर शाम सभी लड़कियों को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया, जहां उन्हें सुरक्षित रखा गया है.
गुमशुदगी केस से जुड़ा मामला
दिल्ली में दर्ज एक लड़की की गुमशुदगी केस की जांच के दौरान यह खुलासा हुआ. पहले गुजरात से बरामद की गई लड़की ने पूछताछ में बताया था कि बलिया के स्पा सेंटर में काम करने वाली एक लड़की ने उसे वहां भेजा था. इसी जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस की टीम सीधे बलिया पहुंची और छापेमारी की.
संचालक का खुलासा
रेड के बाद पता चला कि इस स्पा सेंटर का संचालक मोनू है, जो महेश चंद्र शर्मा का बेटा है और मूल रूप से दिल्ली के मदन गिरी (अंबेडकर नगर, साउथ दिल्ली) का रहने वाला है.
ये भी पढ़ें-पीएम मोदी ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं, बताया ऊर्जावान नेता
मामले में पूछताछ जारी
छापेमारी के बाद बलिया कोतवाली थाने में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय पुलिस ने आरोपियों से कई घंटों तक सख्त पूछताछ की. बरामद की गई सभी लड़कियों को फिलहाल सुरक्षित वन स्टॉप सेंटर के सुपुर्द कर दिया गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


