मनोरंजन

Tu Jhoothi Main Makkar Trailer: रणबीर और श्रद्धा की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले जबरदस्त है दोनों की केमिस्ट्री

Tu Jhoothi Main Makkaar Trailer Released:  बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Main Makkaar) के जरिए श्रद्धा एक बार फिर से अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए आ रही हैं. इस फिल्म में वे पहली बार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करती नजर आएंगी. सोमवार को इनकी अपकमिंग फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.

‘तू झूठी मैं मक्कार’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर डायरेक्टर लव रंजन की इस फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.  ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के इस ट्रेलर में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की बेहतरीन केमिस्ट्री को देखकर फैंस यह भूल जाएंगे कि दोनों कलाकार पहली बार एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर आ रहे हैं।

इस रोमांटिक-कॉमेडी के ट्रेलर में सब शानदार है, फिर चाहें वों दोनों सेलेब्स की एक्टिंग हो या फिर डायलॉग्स और पंच लाइन. फिल्म लव रंजन की है तो उसमें सेंस ऑफ ह्यूमर का भरपूर डोज अपेक्षित है और ट्रेलर में वह लबालब दिख रहा है। इसपर म्यूजिक का जबरदस्त तड़का जिसे सुनकर कोई भी झूम उठेगा. कुल मिलाकर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का ये ट्रेलर फुलऑन एंटरटेनमेंट है.

ये भी पढें-Athiya Shetty Sangeet: शादी की खुशी में अथिया ने किया व्हाइट ड्रेस में धमाकेदार डांस, तस्वीरें और वीडियो हुई वायरल

कब रिलीज होगी ‘तू झूठी मैं मक्कार’

ट्रेलर से पहले डायरेक्टर लव रंजन ने अपनी अपकमिंग फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का टाइटल प्रोमो रिलीज किया था, तब से ही दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं – लोग लगातार कमेंट में लव रंजन की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वो अपने करियर की सबसे बड़ी हिट देने के लिए तैयार हैं. लव रंजन ने इस फिल्म के  टाइटल वीडियो के साथ यह भी बता दिया है कि यह मूवी  8 मार्च 2023 को होली के मौके पर रिलीज होगी. होली के मौके पर देशभर में हंसी-खुशी का माहौल होता है उस माहौल में लव रंजन की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ दर्शकों का मनोरंजन करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

13 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

17 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

32 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago