देश

राज्यसभा में खत्म किया गया शुक्रवार को मिलने वाला अतिरिक्त 30 मिनट का ब्रेक, नमाज के लिए दिया जाता था एक्सट्रा समय

राज्यसभा के लंच टाइम में बदलाव कर दिया गया है. अब लोक सभा कि तरह ही राज्यसभा में लंच काे बाद सत्र का समय दोपहर के 2 बजे हो गया है. राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा के समय की तरह ही उच्च सदन में भी दोपहर के भोजन के बाद के सत्र का समय दोपहर 2.30 बजे से बदलते हुए दोपहर के 2 बजे कर दिया गया है. बता दें कि राज्यसभा में हर शुक्रवार को लंच ब्रेक 1:00 से 2:30 बजे तक होता था. यह अतिरिक्त आधा घंटा नमाज के लिए दिया जाता था.

पिछले सत्र के दौरान ही समय बदल गया था

इस बारे में जानकारी लेने के लिए जब डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने सदन में कहा कि, ‘परंपरा यह है कि शुक्रवार को दोपहर का सत्र 2.30 बजे बुलाया जाता है. लेकिन आज संशोधित कार्य सूची में यह समय दोपहर 2 बजे रखा गया है. जब इस तरह का निर्णय लिया गया, तो सदस्यों को इसकी जानकारी नहीं थी. हम जानना चाहेंगे कि ऐसा बदलाव क्यों हुआ?’

तो सभापति ने उनका जवाब देते हुए कहा कि “उन्होंने पिछले सत्र के दौरान ही समय बदल दिया था, क्योंकि लोकसभा में दोपहर का सत्र 2 बजे शुरू होता है.”

कोई आज शुरू नहीं हुआ

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, ‘यह आज के लिए नहीं किया जा रहा है. मेरे द्वारा यह पहले ही किया जा चुका है और इसका कारण बताया गया था. दोपहर के भोजन के बाद लोकसभा दोपहर 2 बजे बैठती है. लोकसभा और राज्यसभा को संसद का अभिन्न अंग होने के नाते यथासंभव एक ही समय का पालन करने की आवश्यकता है. इसलिए मेरे निर्देशानुसार इस सदन में भी दोपहर 2 बजे से कार्यवाही शुरू होती है. यह कोई आज शुरू नहीं हुआ है.”

इसे भी पढ़ें: Pathankot News: सनी देओल को ढूंढकर लाने वाले को मिलेगा 50 हजार रुपये इनाम, पठानकोट में लगे गमशुदगी के पोस्टर

वहीं जब द्रमुक के सांसद एमएम अब्दुल्ला खड़े ने राज्यसभा के सभापति को बताया कि लंच के बाद के सत्र के लिए दोपहर 2.30 बजे का समय मुस्लिम सदस्यों द्वारा शुक्रवार का नमाज अदा करने के लिए रखा गया था. इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, “लोकसभा और राज्यसभा दोनों में समाज के सभी वर्गों के सदस्य हैं. दोपहर 2 बजे लोकसभा बैठती है. इसमें हर वर्ग के सदस्य हैं. उचित विचार-विमर्श के बाद मैंने ही इसे लागू किया था और सदन को अवगत करा दिया गया था. यह पिछले सत्र में ही लागू हुआ था.”

Rohit Rai

Recent Posts

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

1 hour ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

1 hour ago

अयोध्या भूमि अधिग्रहण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, यूपी सरकार बोली- ‘विकास को नहीं रोक सकते’

अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…

1 hour ago

UP चुनाव में कितने पानी में बीजेपी, दो चुनौतियां और दो ताकतें; सीएम योगी कितने बड़े फैक्टर?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…

2 hours ago