देश

IT Raid: धीरज साहू के ठिकानों से कुल 353 करोड़ मिले, 5 दिन में आयकर की टीम ने खंगाले 9 ठिकाने

Congress MP Dhiraj Sahu: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और कारोबारी धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी पिछले 5 दिनों से चल रही है. आयकर की टीम 5 दिनों से 9 ठिकानों पर बरामद कैश की गिनती करने में जुटी हुई है. अब तक तलाशी में 353 करोड़ रुपये नकद मिले हैं. ये अब तक किसी भी एजेंसी की ओर से की गई छापेमारी में सबसे बड़ी रकम बरामद हुई है. 6 दिसंबर को छापेमारी की कार्रवाई शुरू हुई थी. जिसके बाद इन ठिकानों से नकदी से भरे करीब 200 बैग मिले थे. इसके अलावा 10 अलमारियों में भी नकदी भरी हुई बरामद की गई.

कर्मचारी 24 घंटे की शिफ्ट में काम कर रहे थे

इन रुपयों को गिनने के लिए आयकर विभाग की भारी भरकम टीम लगी हुई है. कर्मचारी 24 घंटे की शिफ्ट में काम कर रहे हैं. 40 से ज्यादा मशीनों को नोट गिनने के लिए लगाया गया है. भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बेहरा ने बताया कि उन्हें गिनती के लिए 176 बैग में नकदी मिली थी. कैश की गिनती के काम में आयकर विभाग और विभिन्न बैंकों की लगभग 80 अधिकारियों की 9 टीमें जुटी थीं, लेकिन जब 10 और अलमारियों में कैश मिला तो 200 अन्य अधिकारियों को बुलाया गया.

यह भी पढ़ें- Rajasthan New CM: “किरोड़ी लाल मीणा को बनाया जाए मुख्यमंत्री”, कांग्रेस MLA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

बीजेपी ने किया प्रदर्शन

धीरज साहू से जुड़े ठिकानों पर हुई कार्रवाई में मिली नकदी को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने झारखंड में सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया. जिसमें उन्होंने धीरज साहू की गिरफ्तारी की मांग की. बीजेपी के स्थानीय विधायक सीपी सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में लूट, घोटाला, भ्रष्टाचार में शामिल रहने की परंपरा रही है. कांग्रेस हमेशा से भ्रष्टाचार को संरक्षम देती रही है. इसलिए बीजेपी का कर्तव्य है कि ऐसे भ्रष्टाचारियों का पर्दाफाश करना और देश से करप्शन को खत्म करना.

राहुल गांधी दें इसका जवाब

वहीं इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा था कि भ्रष्टाचार के आरोपों से छुटकारा पाने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया गया है, लेकिन वसूली के साथ उनका सपना टूट गया है. कांग्रेस सांसद के ठिकानों से इतनी बड़ी रकमन मिलने पर राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए. उन्हें बताना चाहिए कि ये पैसा किसका है और इसे रखने का उद्देश्य क्या था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago