देश

पहलवानों के समर्थन को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने कही बड़ी बात, 9 जून की रैली को इसलिए किया रद्द…

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने पहलवानों के आंदोलन से समर्थन लेने वाली खबरों का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि पहलवानों की मांग पर अभी जंतर-मंतर पर होने वाली रैली को रद्द किया गया है. सरकार के साथ हुई पहलवानों की बातचीत से हल निकलने का इंतजार कर रहे हैं. किसानों की तरफ से पहलवानों का समर्थन जारी रहेगा.

गृह मंत्री से पहलवानों की मुलाकात से नाराज थे किसान

खबरों के मुताबिक, पहलवानों की गृह मंत्री के साथ हुई मीटिंग को लेकर किसान संगठन नाराज थे. कहा जा रहा था कि पहलवानों के साथ गृह मंत्री की हुई बैठक के बारे में किसानों को कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी. जिसको लेकर किसान संगठन नाराज हो गए और उन्होने 9 जून को होने वाली रैली को रद्द कर दिया.

3 जून को पहलवानों ने की थी गृह मंत्री से मुलाकात

गौरतलब है कि 3 जून को साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद साक्षी और पुनिया अपने दफ्तर पहुंचे थे. जिसको लेकर कहा जाने लगा था कि बजरंग और साक्षी ने पहलवानों के प्रदर्शन से खुद को अलग कर लिया है. इन खबरों का खंडन करते हुए दोनों पहलवानों ने कहा था कि उन्होंने प्रदर्शन से खुद को अलग नहीं किया है, ऑफिस में कुछ काम के चलते पहुंचे थे. हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा. साथ ही अगर नौकरी भी छोड़नी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे.

यह भी पढ़ें- Odisha Train Accident: क्या होता है इंटरलॉकिंग सिस्टम ? ग्रीन सिग्नल के बावजूद क्यों लूप लाइन पर चली गयी कोरोमंडल एक्सप्रेस, जानिए हादसे की पूरी सच्चाई 

ये भी बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान पहलवानों ने कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी और उन्हें हटाए जाने की मांग की थी. कई घंटों तक इस मुलाकात की जानकारी सामने ना आने से किसान संगठनों का पहलवानों से नाराज होने का दावा किया जाने लगा था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

1 minute ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

2 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

21 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

36 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

40 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

55 minutes ago