Categories: देश

Weather Update: देश के इन राज्यों में बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप, दिल्ली-NCR से राजस्थान तक होगी बारिश, जानें आज के मौसम का हाल

देश भर में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है. अप्रैल से जारी मौसम का मिजाज अब भी बदला हुआ है. वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो मंगलवार (Delhi NCR Weather Update) को मौसम सामान्य रहा. हालांकि इस दौरान तेज धूप ने लोगों को खूब चकाचौंध किया. हालांकि बीच-बीच में काले बादलों ने सूरज की तपिश को जरूर कम किया. कहीं-कहीं बादलों की गर्जना के साथ पानी की फुहारों ने कुछ राहत दी. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली.

अब देश के मौसम अपडेट की बात करें तो मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय, लक्षद्वीप, केरल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, पश्चिमी हिमालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और तटीय कर्नाटक में एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है.

कैसा रहेगा अन्य राज्यों का मौसम

राजस्थान के मौसम की बात करें तो स्काईमेट ने राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और धूल भरी आंधी चलने का अनुमान जताया है. पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. लक्षद्वीप, केरल और कर्नाटक के तटों पर भी मध्यम से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है. उधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बना गहरा दबाव क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान ‘बिपरजोय’ में बदल गया है.

ये भी पढ़ें- पहलवानों के समर्थन को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने कही बड़ी बात, 9 जून की रैली को इसलिए किया रद्द…

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी दिल्ली में मौसम खुशनुमा रहने वाला है. इस सप्ताह भी राजधानी के कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, इस दौरान गरज के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक आज कंझावला, रोहिणी, बादली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी और सिविल लाइंस में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

Dimple Yadav

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

14 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

31 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

56 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago