किसान नेता राकेश टिकैत
BKU Leader Rakesh Tikait: किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि भारतीय किसान यूनियन अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल को अपना समर्थन नहीं देगा. वहीं राकेश टिकैत ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए संकेत दिया कि उनके संगठन से जुड़े किसान लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ रहेंगे. टिकैत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जिन राज्यों में उनकी पार्टी की सरकार है, वहां किसानों के हित में जल्दी उचित कदम उठाए जाएंगे.
राकेश टिकैत ने यह भी बताया कि चुनाव से पहले राहुल गांधी किसान संगठनों के साथ बड़ी बैठक भी करेंगे. किसान नेता ने कहा कि आवारा जानवरों की वजह से किसानों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या को दूर करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से किसान नाराज हैं.
मीडियाकर्मियों से बात करते हुए राकेश टिकैत ने बीजेपी पर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने कहा कि जहां भी किसानों पर अत्याचार होगा, वह उसका विरोध करेंगे. उन्होंने कहा कि वे किसानों पर अत्याचार का विरोध करेंहे चाहे वहां बीजेपी की सरकार हो या गैर-बीजेपी की.
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 3 दिन पहले बिहार के बक्सर में किसानों पर लाठीचार्ज की घटना के विरोध में वह सोमवार को बक्सर जाकर वहां के किसानों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को अपना समर्थन देंगे. किसान नेता रविवार की रात को प्रयागराज के माघ मेले में पहुंचे थे. यहां उन्होंने किसानों से बातचीत की और उनके लिए लंगर भी तैयार किया.
राकेश टिकैत को 4 दिनों तक माघ मेले में ही रहना था, लेकिन सोमवार को वह बक्सर में रहेंगे और वहां से वापस माघ मेले में लौट जाएंगे. माघ मेले में वापस लौटकर राकेश टिकैत संगम की रेती से किसानों के आंदोलन को लेकर कोई बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं. बता दें कि किसान आंदोलन के बाद से ही राकेश टिकैत देश के कोने-कोने में किसानों से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं और इस दौरान वे केंद्र पर अक्सर हमलावर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…