देश

Nepal Plane Crash: मृतकों में गाजीपुर के चार लोग शामिल, सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख, पार्थिव शरीर को लाने की कोशिशें तेज

Nepal Plane Crash: नेपाल में रविवार को हुए विमान हादसे में पांच भारतीय शामिल थे. जिसमें से चार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले थे. प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है. वहीं जिले की डीएम (DM) आर्यका अखौरी ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से बात कर बताया कि,”हादसे में मारे गए चार लोग गाजीपुर के हैं. जिसमें सोनू जायसवाल, अनिल राजभर, अभिषेक कुशवाहा और विशाल शर्मा शामिल हैं. वे कासिमाबाद तहसील के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे.”

उन्होंने आगे बताया कि ‘मृतकों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है. हमारे उपजिलाधिकारी और अन्य अधिकारी उनसे मुलाकात कर रहे हैं.’ आर्यका अखौरी ने कहा, ‘हम दूतावास के संपर्क में भी हैं. नेपाल में बचाव कार्य जारी है. शव प्राप्त होने के बाद हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे.’

सीएम योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर इस घटना पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा-‘नेपाल में हुई विमान दुर्घटना अत्यंत दुखद है. इसमें भारतीय नागरिकों समेत काल-कवलित हुए सभी लोगों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.’ वहीं उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में संबंधित अधिकारी को केंद्र से संपर्क कर विदेश मंत्रालय की मदद लेने और नेपाल से भारतीय मृतकों का शव राज्य में पहुंचाने का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें-    Nepal Plane Crash: बेहद दर्दनाक है प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाली को-पायलट अंजू खतिवडा की कहानी, 16 साल पहले विमान हादसे में ही गई थी पति की जान

गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक और जनसंपर्क अधिकारी आलोक त्रिपाठी ने जानकारी दी कि इनमें से विशाल शर्मा भदेसर क्षेत्र के अलावलपुर चट्टी गांव का था. सोनू जायसवाल का चक जैनब और अलावलपुर चट्टी दोनों ही जगह मकान है, मगर वह इन दिनों सारनाथ में रह रहा था. उन्होंने बताया कि अनिल राजभर भी चक जैनब इलाके का रहने वाला था. वहीं, अभिषेक कुशवाहा नोनहरा थाना क्षेत्र के धरवा का निवासी था.

पांचवें शख्स के बारे में ये मिली जानकारी

जब उनसे पांचवे भारतीय के बारे में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने बताया कि- हो सकता है कि वह पुश्तैनी रूप से गाजीपुर से जुड़ा हो लेकिन अभी इस बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं मिल पाई है. प्राप्त सूचना के मुताबिक वह काठमांडू में रह रहा था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

17 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

17 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

17 minutes ago

आज का कर्क राशिफल: गुस्से पर रखें काबू और जीवनसाथी की सुनें, कैसे मिलेगी मां दुर्गा की कृपा?

Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…

18 minutes ago

आज का राशिफल कन्या राशि: मिलेंगे तरक्की के नए मौके, लेन-देन में चूक पड़ सकती है भारी; जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत…

19 minutes ago