यूटिलिटी

Portable Geyser: 500 रुपये में लें गीजर का मजा, पलक झपकते ही गर्म हो जाएगा पानी

Portable Geyser: सर्दियों में गर्म पानी की जरूरत हर किसी को होती है. लोग हर काम गर्म पानी से ही करना पसंद करते हैं. चाहे नहाना हो या बरतन या कपड़े साफ करना. ऐसे में गर्म पानी की खपत बढ़ जाती है. फिर गीजर की जरूरत हर किसी को होती है, अगर आपको गीजर की कीमत ज्यादा लगती है तो बाजार में सस्ते विकल्प भी मौजूद हैं.

बहुत से लोग गीजर की कीमत अधिक होने के कारण गैस में पानी गर्म करके गैस बर्बाद करते हैं, या पानी गर्म करने वाली छड़ों से पानी गर्म करके बिजली की खपत करते हैं. आज हम आपको एक ऐसे उत्पाद के बारे में बताएंगे, जिसमें न तो ज्यादा बिजली का इस्तेमाल होगा और न ही ज्यादा गैस की बर्बादी होगी.

500 रुपए में मिल रहा है गीजर

सिर्फ 500 रुपए खर्च कर आप झटपट पानी गर्म कर सकते हैं. बाजार में तरह-तरह के गीजर मिलते हैं, लेकिन इनकी कीमत ज्यादा होती है और ये बिजली की भी काफी खपत करते हैं. ऐसे में इसे लेना हर किसी के बस की बात नहीं है. आम आदमी को देखते हुए अब बाजार में एक ऐसा गीजर आ गया है, जिसकी कीमत करीब 500 रुपए है और इसे हर कोई खरीद सकता है। बता दें कि इस गीजर का साइज करीब 20 सेंटीमीटर है.

ये भी पढ़ें- Vodafone Layoff: वोडाफोन के कर्मचारियों पर नौकरी का संकट, 5 साल में सबसे बड़ी छंटनी, जानें क्या है कारण

यह एक इंस्टेंट गीजर है जो पानी को तुरंत गर्म कर देता है. इसे आप कहीं भी लगा सकते हैं, लेकिन यह एक बार में कम मात्रा में ही पानी गर्म कर सकता है, लेकिन पानी को गर्म होने में देर नहीं लगती. अगर आपको ज्यादा पानी की जरूरत है तो आप इसे दो से तीन बार गर्म कर सकते हैं.

इस छोटे गीजर के कई फायदे हैं. इस गीजर को एक महीने तक चलाने का खर्चा इतना कम है कि यह बड़े गीजर में देखने को नहीं मिलता है. इस गीजर को आप घर के किचन, बाथरूम, वॉश बेसिन में भी लगा सकते हैं. इस गीजर को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है. इसे आप ऑफलाइन मार्केट से 500 रुपये से 1000 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें, यह ऑनलाइन भी उपलब्ध है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘अब माता-पिता के पास जाना चाहती हूं’… 19 वर्षीय युवती के बयान पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला दिया है कि बालिग व्यक्ति को अपनी मर्जी से…

12 minutes ago

सुनील लोधी पर हुई बाबा नीम करौली की कृपा, ‘नजर’ के लिए अनुप्रिया नागर ने उठाया कदम

Hanuman Ansh Singer Sunil Lodhi Eye Treatment: फिल्म 'हनुमान अंश' में अपनी सुरीली आवाज से…

16 minutes ago

IITs में छात्र आत्महत्याएं: जातिगत नजरिए से आगे बढ़कर वास्तविक कारणों पर चर्चा जरूरी

IITs में छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं के पीछे अकादमिक दबाव, मानसिक तनाव, प्रतिस्पर्धा और…

37 minutes ago

राम जन्मभूमि आंदोलन के मुख्य शिल्पकार को नमन: गृह मंत्री अमित शाह ने अशोक सिंहल को दी श्रद्धांजलि

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीएचपी के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक…

41 minutes ago

27 सितंबर के अलावा इतिहास में कब-कब और क्यों रविवार को खुले बैंक?

Sunday Bank Open History In India: कल से होने वाली देशव्यापी हड़ताल के कारण आज…

43 minutes ago

Pitru Paksha Rules: पितृ पक्ष में न करें अन्न की बर्बादी, जानिए 10 अक्टूबर तक किन बातों का रखना है ध्यान

पितृ पक्ष 2026 की शुरुआत 27 सितंबर से हो चुकी है. इस दौरान पितरों की…

59 minutes ago