देश

राम गोपाल यादव ने अयोध्या में बने राम मंदिर पर दिया विवादास्पद बयान, सीएम योगी ने कहा- “विनाश काले विपरीत बुद्धि”

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव के ​एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में बने नवनिर्मित राम मंदिर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘मंदिर बेकार है.’ भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर अपना हमला तेज करते हुए सपा नेता राम गोपाल ने कहा, ‘हमारे देश में मंदिर इस तरह नहीं बनाए जाते हैं. राम मंदिर वास्तु के अनुसार नहीं बनाया गया है.’

एक चैनल से बात करते हुए यादव ने कहा, ‘मैं हर दिन भगवान राम की पूजा करता हूं. कुछ लोगों ने रामनवमी पर पेटेंट करा लिया है, लेकिन वह मंदिर (अयोध्या में राम मंदिर) बेकार है. मंदिर ऐसे नहीं बनते. मंदिर का डिजाइन और नक्शा वास्तु के अनुसार नहीं है.’

विनाश काले विपरीत बुद्धि: सीएम योगी

राम गोपाल यादव की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘वोट बैंक की राजनीति के कारण INDI गठबंधन लोगों के विश्वास के साथ खेल रहा है. उन्होंने हमेशा से ही अयोध्या में राम मंदिर का विरोध किया है. विनाश काले विपरीत बुद्धि रामगोपाल यादव ने जो कुछ भी कहा वह सनातन मान्यताओं का अपमान है.’

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर लिखा

सपा नेता की आलोचना करते हुए बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर लिखा, ‘INDI गठबंधन द्वारा राम मंदिर पर चौंकाने वाली और सबसे अपमानजनक टिप्पणी की गई है. सपा नेता रामगोपाल यादव का कहना है कि यह ‘बेकार’ है, इसकी संरचना सही नहीं है. इससे पहले यादव ने राम भक्ति के लिए ‘पाखंड’ कहा था और उनकी पार्टी का राम भक्तों पर गोलीबारी का इतिहास है. हिंदू विरोधी चेहरा और इंडिया गठबंधन का एजेंडा दिन के उजाले की तरह स्पष्ट है.’

इन लोगों ने भी आलोचना की

बीजेपी नेता और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने भी राम गोपाल यादव के बयान पर सवाल उठाया और कहा, ‘गाजियाबाद में हज हाउस उनके लिए अच्छा है, लेकिन राम मंदिर उनके लिए बेकार है. आगरा का मुगल गार्डन अच्छा था और राम मंदिर बेकार. इंडिया ब्लॉक को इस पर बोलना चाहिए. क्या आप राम मंदिर पर दोबारा ताला लगाना चाहेंगे?’

इस बीच नेता और आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, ‘मुझे नहीं पता था कि राम गोपाल वास्तु में इतना विश्वास करते हैं. उन्होंने अखिलेश यादव की सपा को गिराने में बड़ी भूमिका निभाई है. वह अपनी पार्टी के पतन के लिए जिम्मेदार हैं.’

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

25 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

27 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago