के. कविता.
दिल्ली की अदालत ने शराब नीति से जुड़े कथित धन शोधन के मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान पार्षद (एमएलसी) के. कविता की न्यायिक हिरासत मंगलवार को 14 मई तक बढ़ा दी है. तेलंगाना की एमएलसी कविता को उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद सीबीआई और ईडी मामलों की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत में पेश किया गया था.
सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत को बताया कि जांच महत्वपूर्ण चरण में है और वह एक हफ्ते में कविता के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर सकती है. मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने के कविता की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 मई तक के लिए हटा दी.
फरवरी 2023 में सीबीआई ने इस मामले में कविता के अकाउंटेंट बुचीबाबू गोरंतला को पकड़ा था. उससे मिले इनपुट के आधार पर ईडी ने कारोबारी पिल्लई को भी पकड़ा था. पिल्लई ने पूछताछ में बताया कि कविता और आप पार्टी के बीच समझौता हुआ जिसके तहत 100 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ. इसी समझौते के जरिए कविता की कंपनी इंडोस्पिरिट्स को दिल्ली के शराब कारोबार में प्रवेश मिला. ईडी ने बताया कि पूछताछ में बुचीबाबू ने खुलासा किया कि विजय नायर और कविता की 19-20 मार्च 2021 को मुलाकात हुई थी.
ये भी पढ़ें- Liquor Policy Case: अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal की न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ाई
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…