राम मंदिर अयोध्या (फाइल फोट)
Ram Mandir Ayodhya: 500 साल से ज्यादा समय से सनातनी जिस राम मंदिर के निर्माण का सपना देख रहे थे, वो अब साकार हो गया है. राम मंदिर बनकर तैयार है और अब मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है, जो कि 22 जनवरी 2024 को होगा. इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पक्ष विपक्ष के कई नेता और समाज के गणमान्य लोग शामिल होंगे. पीएम मोदी ने इस दिन पूरे देश में दीये जलाकर दीपावली मनाने का आह्वन किया है. इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जेल में बंद कैदियों के लिए प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की है.
अयोध्या में होने जा रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश में एक अलग तरह का माहौल है. चारों तरफ सिर्फ भगवान राम के भव्य मंदिर को लेकर ही चर्चा हो रही है. शहरों और गांवों में शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं. भजन-कीर्तन के आयोजन हो रहे हैं. राम चरित मानस के अखंड पाठ का पूरे राज्य में आयोजन किया जा रहा है. बता दें कि इस उत्सव को लेकर रामभक्तों में काफी उत्साह है. इसके मद्देनजर योगी सरकार ने भी वृहद स्तर की प्लानिंग बनाई है, ताकि हर व्यक्ति राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव देख सके.
उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में बन रही भगवान श्रीराम जी का भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण जेल में निरुद्ध कैदी भी देख सकेंगे. उन्होंने कहा कि सभी जेल अधीक्षकों को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण कराए जाने की व्यवस्था के लिए कहा गया है. धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि पदभार ग्रहण करने के साथ ही जेलों में गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण कराए जाने के निर्देश दिए थे.
जेल मंत्री ने कहा है कि इसके पश्चात बंदियों को अपने-अपने वादों की चर्चा से बचने के लिए हनुमान चालीसा एवं सुंदर कांड पुस्तक का वितरण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बंदियों द्वारा लगातार हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पुस्तक की मांग आ रही है. इसी के दृष्टिगत गीता प्रेस गोरखपुर से सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा की 50-50 हजार प्रतियां मंगाई गई हैं. जल्द ही सभी जेलों में यह प्रतियां वितरित कराए जाएंगे.
उल्लेखनीय है कि हाल ही में सीएम योगी ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी. अयोध्या के मंदिरों में 14 जनवरी से 24 मार्च 2024 तक रामायण, भजन कीर्तन, रामचरित मानस का पाठ एवं सुन्दरकांड के कार्यक्रम आयोजन पूरे राज्य में आयोजित करने के निर्देश सरकार ने दिए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…
Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…
Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…
Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…
FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…