Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘अधीर रंजन में अगर हिम्मत है तो दिल्ली जाकर राहुल और सोनिया के सामने ये बोलें..’, बंगाल BJP MLA अग्निमित्रा का कांग्रेस नेता पर तीखा वार

Politics: कांग्रेस नेता अधीर रंजन के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने तंज कसा है. अधीर रंजन ने हाल में ही सीट शेयरिंग के सवाल पर ममता बनर्जी का मखौल उड़ाया था.

adhir ranjan Agnimitra Paul

भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल इनसेट में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी

Agnimitra Paul On Adhir ranjan Chowdhury: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के बंगाल में दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुटकी ली है. अधीर रंजन ने ममता बनर्जी की खिल्ली उड़ाने वाली बात कही थी, जिस पर BJP विधायक अग्निमित्रा पॉल ने अधीर रंजन को चुनौती दे डाली. अधीर रंजन के बयान को अग्निमित्रा ने नाटक करार दिया.

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “अगर अधीर रंजन चौधरी को लगता है कि ममता बनर्जी, प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की सेवा में लगी हुई हैं तो I.N.D.I. गठबंधन ने ममता बनर्जी को क्यों लिया?” अधीर रंजन चौधरी को निशाने पर लेते हुए अग्निमित्रा आगे बोलीं— “…अधीर रंजन चौधरी में अगर हिम्मत है तो यहां नाटक ना करके वे दिल्ली जाकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी के सामने ये बात बोलें. कांग्रेस ने सारे भारत में चोरी की, ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में चोरी की… ये दोनों एक हैं.”

Agnimitra Paul bjp

यह भी पढ़िए: ‘ऐसा कोई सगा नहीं जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं..’, दिल्ली CM को भेजे गए ED के समन पर बोले भाजपा नेता- परतें खुलती जा रही हैं

अधीर बोले थे- बंगाल में ममता से कौन भीख मांगता है

बता दें कि अधीर रंजन चौधरी ने हाल में ही पश्चिम बंगाल में I.N.D.I. Alliance की सीट शेयरिंग पर बयान देने के साथ ही ममता बनर्जी को निशाने पर ले लिया था. अधीर रंजन ने कहा था कि “उनसे कौन भीख मांगने गया पता नहीं…ममता बनर्जी खुद कह रही हैं कि हम गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे. हमें उनकी दया की जरूरत नहीं है. हम अपने दम पर कुछ भी कर सकते हैं. ममता बनर्जी खुद नहीं चाहतीं कि गठबंधन हो, क्योंकि अगर गठबंधन नहीं होता है तो सबसे ज्यादा खुशी पीएम मोदी को होगी और ममता आज पीएम मोदी की सेवा में लगी हुई हैं.”

अधीर रंजन ने यह टिप्पणी तब की, जब उनसे I.N.D.I. Alliance में शामिल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को दो सीटों की पेशकश के बारे में पूछा गया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital