खेल

WTC Point Table में नंबर 1 पर पहुंची टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत से हुआ डबल फायदा

India vs South Africa Captown Test, WTC Point Table: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को केपटाउन टेस्ट में सात विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. इस जीत के साथ ही भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा साइकल में बड़ा फायदा हुआ है. भारतीय टीम अब पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन पर आ गई है. इससे पहले सेंचुरियन टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम टॉप तीन से बाहर हो गई थी. वहीं स्लो ओवर रेट के लिए भी भारत के दो पॉइंट्स कटे थे.

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया

केपटाउन टेस्ट में जीत दर्ज करते ही भारतीय टीम पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है. भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज करते ही 12 अंक मिले. वहीं भारत का विनिंग प्रतिशत भी बेहतर हो गया है. बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा संस्करण में भारतीय टीम ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे एक मैच में हार मिली है. वहीं दो मैच में जीत मिली है. जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है. भारतीय टीम के अब 26 अंक हो गए हैं और विनिंग प्रतिशत 54.16 का हो गया है.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: बुमराह के साथ-साथ साउथ अफ्रीका के इस खिलाड़ी को मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब, मोहम्मद सिराज बने प्लेयर ऑफ द मैच

WTC पॉइंट्स टेबल सूची

वहीं मेजबान टीम को इस हार के बाद 12 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 50 का है. साउथ अफ्रीका की टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम तीसरे और चैंपियन ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर है. बांग्लादेश की टीम पांचवे स्थान पर है. इन तीनों टीमों का जीत प्रतिशत 50-50 का है. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर दो टेस्ट मैच गंवा चुकी पाकिस्तान क्रिकेट टीम 45.8 विनिंग प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर काबिच है. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम सातवें और आठवें स्थान पर है. श्रीलंका क्रिकेट टीम नौंवे स्थान पर है. उसे अभी खाता खोलना बाकी है. बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से पिछड़ने के बाद भारत ने दूसरे मैच में जीत दर्ज कर 1-1 से बराबरी की.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

44 seconds ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

2 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

17 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

30 minutes ago

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

1 hour ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

2 hours ago