देश

Ram Mandir Inauguration: “रावण को भी नमन किया ऐसे थे मर्यादित राम…”, प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बोले शिवपाल यादव

Ramlala Pran Pratishtha: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर पूरा देश राममय नजर आ रहा है. रामलला अपने जन्म स्थान गर्भ गृह में आज विराजमान हो चुके हैं. इस खास मौके पर विपक्षी दलों के नेता द्वारा भी भगवान राम की जय बोली जा रही है. जहां एक ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर अपना बयान दिया है तो वहीं समाजवादी पार्टी के नेता और जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव की ओर से खास अंदाज में भगवान श्रीराम को याद किया गया है. उन्होंने अजहर इकबाल की लिखी पंक्तियां सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर किया है और लिखा है, “‘ दया’ अगर लिखने बैठूं तो होते हैं अनुवादित राम, रावण को भी नमन किया ऐसे थे मर्यादित राम…”

इसी के साथ ही शिवपाल सिंह यादव ने शायर अल्लामा इक़बाल द्वारा लिखी पंक्तियों को शेयर करते हुए कहा है, ” है राम के वजूद पे हिंदोस्तां को नाज़,अहल-ए-नज़र समझते हैं इस को इमाम-ए-हिंद.” तो दूसरी ओर सपा नेता अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि “भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का जो कार्यक्रम है, जो मूर्ति पत्थर की थी आज प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान का रूप ले लेगी. इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि, ” जो रास्ता भगवान राम ने दिखाया, उससे वे मर्यादा पुरूषोत्तम राम कहे गए… उम्मीद है कि भगवान राम ने जिस राम राज्य की कल्पना की थी जिसमें गरीब दुखी ना रहे… हम सब उस रास्ते पर चलेंगे.”

ये भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir: सपना हुआ पूरा तो गले लग कर रोईं राम मंदिर आंदोलन की दो बेटियां…खुशी के आंसुओं से ताजा किए संघर्ष के दिन

 

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. घरों से भी निकलने की हिम्मत लोगों को नहीं हो रही है. बावजूद इसके बड़ी संख्या में राम भक्त रामलला पहुंचे हैं. इस कड़ाके की ठंड में कोई नंगे पांव ही अपने रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचा है तो कोई पैदल ही अयोध्या गया है. तो दूसरी ओर रामलला के दर्शन के लिए फिल्मी सितारों के साथ ही उद्योगपतियों के भी अयोध्या पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही जारी रहा. इस दौरान कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, अनुपम खेर, कैलाश खेर, जुबिन नौटियाल, प्रसून जोशी, मनोज जोशी, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रविशंकर प्रसाद और अनिल अंबानी, हेमा मालिनी, कंगना रनौत, श्री श्री रविशंकर, मोरारी बापू, रजनीकांत, पवन कल्याण, मधुर भंडारकर, सुभाष घई, शेफाली शाह और सोनू निगम, कुमार विश्वास, आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ पहुंची थीं. कार्यक्रम में सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था. तो दूसरी ओर सरयू किनारे गूंजते राम भजन पूरे वातावरण को राम मय कर रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

8 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

9 hours ago