उदयनिधि स्टालिन ने मंदिर निर्माण पर दिया विवादित बयान.
Uday nidhi Stalin Controversial Statement: सनातन पर विवादित बयान देने वाले तमिलनाडु सरकार में मंत्री और सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उदयनिधि ने कहा कि हम मस्जिद तोड़कर मंदिर बनाने के पक्षधर नहीं है. हालांकि इस दौरान उदयनिधि ने यह भी कहा कि डीएमके किसी भी आस्था या धर्म की विरोधी नहीं है.
यह भी पढ़ेंः CM भजनलाल शर्मा के कमरे में लगी आग, दिल्ली स्थित जोधपुर हाउस में रुके थे, JEN सस्पेंड
उदयनिधि ने अपने दादा और पूर्व सीएम करुणानिधि के बयान को कोट करते हुए कहा कि करुणानिधि हमेशा कहते थे कि डीएमके किसी भी धर्म या आस्था की विरोधी नहीं है. मंदिर बनाने में कोई समस्या नहीं है लेकिन मस्जिद तोड़कर नहीं. उन्होंने कहा कि अध्यात्म और राजनीति को नहीं मिलाना चाहिए.
बता दें कि उदयनिधि स्टालिन कुछ दिनों पहले सनातन को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं. उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू-मलेरिया से की थी. उन्होंने कहा कि सनातन का सिर्फ विरोध नहीं होना चाहिए बल्कि उसे समाप्त कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि कुछ चीजों का विरोध नहीं हो सकता बल्कि उन्हें जड़ से समाप्त कर देना चाहिए. हम डेंगू-मलेरिया को खत्म नहीं कर सकते हैं उसे हम जड़ से समाप्त करते हैं ऐसे ही हमें सनातन को जड़ से समाप्त करना होगा.
राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर अयोध्या में तैयारियां जोरों पर हैं. पीएम मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इसके लिए देश-विदेश की 2200 से अधिक हस्तियों को न्योता भेजा गया है. हालांकि कई विपक्षी नेताओं ने कार्यक्रम से किनारा कर लिया है. जिसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव और शरद पवार प्रमुख हैं.
यह भी पढ़ेंः नई आबकारी नीति मामले में ED ने अरविंद केजरीवाल को जारी किया 5वां समन, पूछताछ के लिए दी ये तारीख
Allahabad High Cour: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साफ किया है कि आधार कार्ड उम्र का…
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…
केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…