देश

Ramban Cloud Burst: रामबन में तबाही भी नहीं रोक पाई शादी, हाईवे पर फंसे दूल्हा-दुल्हन के लिए देवदूत बनी भारतीय सेना

Ramban Landslide: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 44) पर रामबन के निकट भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कई यात्रियों के फंसने के बाद भारतीय सेना की ओर से उन तक हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है. इस बीच, भारतीय सेना ने एक नवविवाहित जोड़े की मदद की और दूल्हा और दुल्हन ने मदद के लिए सेना का आभार व्यक्त किया है.

दरअसल, रामबन में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद आई बाढ़ के कारण रास्ते बंद हो गए, जिस वजह से एक दूल्हे को पैदल ही शादी में जाना पड़ा. दूल्हे ने अपनी दुल्हन को लाने के लिए काफी दूर तक पैदल सफर किया.

दूल्हे ने बातचीत में बताया कि मेरी शादी थी और हम बारात को लेकर बड़ी मुश्किल से दुल्हन के घर पहुंचे. इस दौरान भारतीय सेना ने हमारी लिए मदद का हाथ बढ़ाया और इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं. हमारे लिए रास्ता तो आसान नहीं था, मगर भारतीय सेना से मिली मदद से हम सब काफी खुश हैं.

वहीं, दुल्हन ने भारतीय सेना की तरफ से मिली मदद पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि मेरा घर उधमपुर के चेनानी में मौजूद है. खराब मौसम के कारण हमारी शादी धूमधाम से नहीं हो पाई, लेकिन सेना की तरफ से मदद मुहैया कराई गई है.

बता दें कि रामबन जिले के सेरी बागना इलाके में रविवार सुबह बारिश के बाद बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पुलिस बल ने करीब 100 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया था.

इस बीच, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रामबन में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया है.

उपराज्यपाल ने कहा, “रामबन में लगातार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ के कारण हुई बहुमूल्य जानों की दुखद क्षति से मैं बहुत दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं. जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, बचाव दल तेजी से बचाव और राहत सुनिश्चित करने के लिए काम पर लगे हुए हैं. प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जा रही है.”

जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, 21 अप्रैल को हल्की बारिश और गर्जन के साथ बादल छाए रहेंगे. 22 से 28 अप्रैल तक मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा, लेकिन 25 अप्रैल को बादल छाए रह सकते हैं.

Aarika Singh

Recent Posts

ATM Charge Rule Change: अब बेवजह नहीं कटेगा चार्ज! RBI के नए नियम ने पलटा खेल, जानें काम की बात

ATM Charge Rule Change: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ATM ट्रांजेक्शन को लेकर नए निर्देश…

32 seconds ago

विदेशी महिला ने भारत को बताया ‘पूरी दुनिया’, भारतीयों के अपनापन की हुई मुरीद; वीडियो वायरल

Foreign Tourist India: भारत घूमने आई विदेशी महिला ने देश की विविधता, संस्कृति और भारतीयों…

2 minutes ago

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

1 hour ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

1 hour ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

1 hour ago