देश

Ramcharitmanas: बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य के बयान से धर्मसंकट में पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष बोले- उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए

Ramcharitmanas: उत्तर प्रदेश में रामचरितमानस पर राजनीति गरमाई हुई है. पूर्व मंत्री और सपा के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद अब उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य ने बीजेपी के लिए धर्मसंकट बढ़ा दिया है. बदांयू से बीजेपी सांसद संघमित्रा अपने पिता स्वामी प्रसाद के बचाव में उतर आई हैं. उन्होंने अपने पिता के रामचरितमानस वाले बयान का समर्थन किया है.

बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने अपने पिता स्वामी प्रसाद के बयान पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पिता जी ने रामचरितमानस पढ़ा है. हालांकि मेरी इस संबंध में उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है. लेकिन, उन्होंने अगर एक चौपाई का उदाहरण दिया है तो शायद इसलिए क्योंकि वह लाइन स्वयं भगवान राम के चरित्र के विपरीत है. संघमित्रा यहीं नहीं रुकिं, उन्होंने आगे कहा कि पिता जी ने उस लाइन को संदेह की दृष्टि से उद्धत करके स्पष्टीकरण मांगा तो हमें लगता है स्पष्टीकरण होना चाहिए. यह विषय मीडिया में बैठ कर बहस करने का नहीं है. हमें लगता है कि यह विश्लेषण का विषय है.

सांसद संघमित्रा मौर्य के बयान से विपक्ष ने बीजेपी को घेरा, तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इसपर सफाई दी. उन्होंने कहा कि इस बात पर पार्टी का स्टैंड एकदम साफ है. राम और रामचरितमानस करोड़ों भारतीयों की आस्था का विषय है. हमारी जो धार्मिक आस्था है जो परंपरा है, हम उस आस्था और परंपरा के साथ हैं. इस तरह का बयान उन्हें नहीं देना चाहिए.

उधर, यूपी की योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव में एक साल का वक्त है, इसलिए अब संघमित्रा मौर्य को निर्णय लेना पड़ेगा कि वो पार्टी के साथ खड़ी हैं या फिर पिता के साथ.

ये भी पढ़ें: Ramcharitmanas: “मेरी जीभ-सिर काटने वालों को इनाम…धर्म के ठेकेदारों को क्या कहें- आतंकवादी या जल्लाद”- स्वामी प्रसाद मौर्य के फिर बिगड़े बोल

गौरतलब है कि साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्या बीजेपी छोड़ कर सपा में शामिल हो गए थे. चुनाव के दौरान जब स्वामी प्रसाद पर हमला हुआ था तो खुद संघमित्रा अपने पिता के बचाव में मैदान में डंडे के साथ पहुंच गई थीं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago