जी-20 समिट के लिए तैयार हुआ RBI का पवेलियन
दिल्ली में 9-10 सिंतबर को जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. दिल्ली विदेशी मेहमानों के स्वागत को लेकर तैयार है. इसी कड़ी में प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में रिजर्व बैंक ने एक शानदार पवेलियन तैयार किया है. जिसमें फाइनेंशियल सेक्टर में भारत नए वित्तीय प्रौधोगिकियों को प्रदर्शित करेगा.
बता दें कि रिजर्व बैंक की तरफ से तैयार किए गए पैवेलियन में e-RUPI पर खास फोकस रहेगा. क्योंकि e-RUPI भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक डिजिटल करेंसी है. रिजर्व बैंक की e-RUPI करेंसी को क्रिप्टोकरेंसी को चुनौती देने के लिए लॉन्च करने का फैसला लिया गया है.
इसके अलावा आरबीआई अपना ध्यान ग्रामीण क्रेडिट को बढ़ाने पर केंद्रित कर रहा है. इसके लिए RBI पब्लिक टेक प्लेटॉफॉर्म (PTP) का प्रदर्शन समिट के दौरान इसी पवेलियन से करेगा. आरबीआई ग्रमीण इलाकों में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और डेयरी लोन के आसान तरीके से अप्रूवल के बारे में भी जानकारी देगा.
आरबीआई सभी विदेशी मेहमानों को भारत में बिना अकाउंट के भी यूपीआई (Unified Interface Payment) के जरिए भुगतान करने की सुविधा देगा. इससे भारतीय रिजर्व बैंक यूपीआई तकनीक को दुनिया के अन्य 20 देशों के प्रतिनिधियों के सामने प्रदर्शित करने में सफल होगा.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…