खेल

India vs Pakistan: भारत-पाकिस्तान मैच पर आतंकी हमले का साया, एजेंसियों ने छावनी में तब्दील किया नरेंद्र मोदी स्टेडियम

India VS Pakistan: भारत लंबे वक्त बाद आईसीसी वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2023) की मेजबानी कर रहा है और टूर्नामेंट में फैंस के लिए सबसे बड़ा रोमांच भारत पाकिस्तान मैच को लेकर है. यह मैच गुजरात के अहमदाबाद में स्थिति नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. 1 लाख से ज्यादा की क्षमता वाले इस स्टेडियम के लिए पावर पैक दिन के लिहाज से टिकट बुक हो चुके हैं. मैच 14 अक्टूबर को खेला जाना है लेकिन इस मैच पर एक गंदी नजर आतंकवादियों की भी है. आतंकियों ने स्टेडियम को बम से  उड़ाने की धमकी दी है. इसके चलते नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुरक्षा के अहम इंतजाम किए गए हैं.

भारत पाकिस्तान मुकाबले में काफी भीड़ होने वाली है. इस मुकाबले को लेकर दर्शकों का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है. ऐसे में क्रिकेट फैंस शनिवार को अहमदाबाद में अहम मैच की उम्मीद कर रहे हैं. इस बीच सुरक्षा के लिहाज से इस मैच के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने खास इंतजाम किए हैं. सुरक्षा एजेसियों ने बताया है कि इस दौरान करीब 11 हजार से ज्यादा स्टाफ तैनात रहेंगे. इसमें काउंटर-टेरर फोर्स नेशनल सिक्योरिटी गॉर्ड (NSG), रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), होम गार्ड और गुजरात पुलिस भी शामिल है.

यह भी पढ़ें-World Cup 2023 PAK vs SL: विश्व कप में अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास, डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले बने बल्लेबाज

14 अक्टूबर को होगा महामुकाबला

बता दें कि भारत ने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम जीत हासिल की थी. वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ आज टीम अपना दूसरा मुकाबला खेल रही है. दूसरी ओर पाकिस्तान की करें तो पाकिस्तान अपनी शुरुआती दोनों ही मैच में पहले नीदरलैंड्स और फिर श्रीलंका को चित करते हुए अहदाबाद पहुंचेगी. ऐसे में दोनों ही टीमों का जोश हाई रहने वाला है, जिसके चलते यह मैच काफी रोमांचक हो सकता है.

यह भी पढ़ें-PAK vs SL: पहले लगाया श्रीलंका के लिए वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक, फिर अचानक अस्पताल क्यों पहुंचा ये बल्लेबाज?

वर्ल्ड कप में भारत से कभी नहीं जीता है पाकिस्तान

बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 7 बार आमने-सामने आ चुकी हैं लेकिन आज तक टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ एक भी वर्ल्ड कप का मैच नहीं हारी है. दूसरी ओर वर्ल्ड कप में हार के बाद पाकिस्तान में टीवी टूटते रहे हैं. ऐसे में इस बार जहां पाकिस्तान भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में अपनी जीत का सूखा खत्म करना चाहेगी, तो वहीं भारत इस 7-0 को 8-0 में बदलने के इरादे से उतरेगा.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

6 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

7 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

7 hours ago