Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“बिहार को टुकड़ों में बांट दिया, आखिरी कश तक…”, नीतीश कुमार पर भड़के BJP नेता RCP Singh

आरसीपी सिंह ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार ने शिया समाज, बौद्धिस्ट समाज, जैन समाज का गणना किया ही नहीं वहीं क्रिश्चियन समाज को हरिजन और पिछड़ा वर्ग लिख दिया गया.

आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार

आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार

Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने तीनीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है. बुधवार को बीजेपी नेता अपने गांव मुस्तफापुर पुर पहुंचे थे. उन्होंने यहां जातीय जनगणना के आंकड़े पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि बिहार में जातीय जानगणना के आंकड़े सही नहीं हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को टुकड़ों में बांटने का काम किया है. आरसीपी सिंह ने कहा कि जब तक नीतीश सीएम हैं तब तक ही जदयू बची है. वो आखिरी कश तक कुर्सी का मजा लेंगे.

नीतीश ने सबको अलग-अलग बांट दिया: आरसीपी सिंह

आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार स्मिता की बात करते हैं लेकिन खुद ही सबको अलग-अलग बांट दिया है. उन्होंने कहा कि साल 2005 में नीतीश मुख्यमंत्री बने तो बिहार दिवस मनाया ताकि लोगों में बिहारीपन जगे. लेकिन नीतीश ने लोगों को मजबूर कर दिया है कि केवल अपने बारे में सोचो. अपनी जाति को देखो कि कितने लोग हो.

बहुत सारी जातियों को एक जगह जोड़ दिया गया है

आरसीपी सिंह ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार ने शिया समाज, बौद्धिस्ट समाज, जैन समाज का गणना किया ही नहीं वहीं क्रिश्चियन समाज को हरिजन और पिछड़ा वर्ग लिख दिया गया. जो सरासर गलत है. बहुत सारी जातियों को एक जगह जोड़ दिया गया है. बिहार की आबादी बिहार सरकार बता रही है 13 करोड़ 7 लाख है.  उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के आंकड़े सही नहीं है.

यह भी पढ़ें: Bihar Caste Census: जातीय जनगणना के साइड इफेक्ट्स! अति पिछड़े वर्ग के नेताओं ने नीतीश-लालू की बढ़ाई टेंशन, अब MY को कैसे साधेंगे?

चिराग पासवान को लेकर आरसीपी सिंह ने की भविष्यवाणी

आरसीपी सिंह ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी देश भक्ति की बात करते हैं. चांद पर जब हमारा वैज्ञानिक टहलता है तो कौन पूछता है कि तुम किस जाति के हो. लेकिन नीतीश लोगों से उनकी जाति गिनवा रहे हैं. वहीं आरसीपी सिंह ने चिराग पासवान को लेकर भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा कि अगर चिराग हाजीपुर और जमुई से चुनाव लड़ते हैं तो पक्का जीतेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest