देश

Reliance Jio: रिलायंस जियो का प्रॉफिट 28 प्रतिशत बढ़ा, 4638 करोड़ का हुआ मुनाफा

Reliance Jio: देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 28.3 प्रतिशत बढ़कर 4,638 करोड़ रुपये रहा. कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. रिलायंस जियो ने शेयर बाजार को बताया कि उसने पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की इसी तिमाही में 3,615 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. जियो कंपनी पर मालिकाना हक उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस का है.

दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो की आय बढ़कर चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 22,993 करोड़ रुपए हो गयी, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 19,347 करोड़ रुपये थी.

देश के कोने-कोने में 5जी सेवाओं को फैला रहा है जियो

देश की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी जियो अपनी 5जी सेवाओं को देश के कोने-कोने में तेजी से फैलाने पर काम कर रही है. कंपनी ने अपनी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाते हुए सात राज्यों के 16 और शहरों में अपनी 5G सेवाओं की शुरुआत कर दी है.

जियो का दावा है कि ट्रू 5जी सर्विस लॉन्च के साथ ग्राहकों को न सिर्फ सबसे अच्छा नेटवर्क मिलेगा बल्कि ई-गवर्नेंस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, कृषि, आईटी के क्षेत्रों में विकास के कई अवसर भी मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: Jio True 5G: तमिलनाडु के इन 6 शहरों में शुरू हुई ट्रू 5जी सर्विस, 101 शहरों में सेवा लॉन्च कर जियो ने बनाया रिकॉर्ड

जियो ने अपना पहला 5G डेटा पैक भी लॉन्च कर दिया, जिसकी कीमत 61 रुपये है और यह 6GB हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है, जिसके बाद स्पीड घटकर 64 kbps हो जाएगी. ये 119 रुपये, 149 रुपये, 179 रुपये, 199 रुपये और 209 रुपये के प्रीपेड प्लान पर लागू है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

9 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago