खेल

VIDEO: मैदान पर आमने-सामने थे फुटबॉल के दो लीजेंड्स, स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचे BIG B, देखें फैंस के रिएक्शन

Ronaldo Vs Lionel Messi: 2022 फीफा वर्ल्ड कप विजेता लियोनेल मेस्सी गुरुवार (19 जनवरी) को पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए एक्शन में थे. अर्जेंटीना के दिग्गज ने रियाद सीज़न टीम 11 के खिलाफ एक प्रदर्शनी मैच में फ्रेंच क्लब के लिए मैदान में कदम रखा, जिसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी थे. दो साल से अधिक समय में यह पहली बार था जब रोनाल्डो और मेसी ने प्रतिस्पर्धी मैच में एक-दूसरे का सामना किया. दोनों फुटबॉल लीजेंड्स ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और उन्हें एक यादगार मैच का लुफ्त उठाने का मौका दिया. इस मुकाबले की एक और खास बात रही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन शुक्रवार (19 जनवरी) को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंद फहद इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचे. यहां पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) और रियाद इलेवन के बीच मैच था. इस दौरान बिग बी मैच में स्पेशल गेस्ट की तरह शामिल हुए.

Ronaldo Vs Messi: थम गईं फैंस की सांसे

रोनाल्डो और मेसी दोनों अपनी-अपनी टीम से स्कोरशीट पर जगह बनाते दिखाई दिए. इस बीच, मैच से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें रोनाल्डो और मेसी को मुस्कुराते हुए और एक-दूसरे से गले मिलते हुए देखा जा सकता है. इसके अलावा एम्बाप्पे और नेमार से रोनाल्डो की मुलाकात का एक वीडियो भी इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है.

कौन जीता मैच?

साउदी अरब में खेले फ्रेंडली फुटबॉल मैच में मेसी की टीम PSG ने रोनाल्डो की अगुवाई वाली साउदी ऑल स्टार XI को 5-4 से हराया.

बिग बी ने खुद शेयर किया  खास पोस्ट

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो से मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया. ‘रनवे 34’ के अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सऊदी अरब के रियाद में किंग फहद इंटरनेशनल स्टेडियम में अपनी शाम की यादों को पोस्ट की.

उन्होंने सोशल मीडिया पर इस इवेंट की एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘रियाद में एक शाम.. वहा! क्या शाम थी. क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी, एम्बाप्पे, सर्डियो रामोस और नेमार, सभी साथ में खेल रहे थे और मुझे बतौर गेस्ट इस गेम को इनॉग्रेट करने के लिए बुलाया गया था. PSG वर्सेज रियाद का मौसम… ये अविश्वसनीय थे.’

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

8 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

8 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago