देश

UP Politics: ‘बीजेपी के लिए धर्म सिर्फ कारोबार’, अयोध्या चौदह कोसी परिक्रमा को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला, खड़े किए सवाल

UP News: लोकसभा चुनाव-2024 जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं राजनीतिक दलों में जुबानी जंग तेज होती जा रही है. जहां एक ओर सत्तारूढ़ दल अपनी खूबियां गिनाने के लिए जनता के बीच जा रहा है तो वहीं विपक्षी दल उनकी एक न एक खामी लेकर जनता को बता रही है. इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव का ताजा बयान सामने आया है और भाजपा को धर्म का कारोबार करने वाला बताया है.

शुक्रवार को लखनऊ में अखिलेश यादव को चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित लोगों ने ज्ञापन सौंपा और उनसे उचित मुआवजा दिलाने को लेकर गुहार लगाई है. इसी के बाद अखिलेश का बयान सामने आया है और उन्होंने कहा है कि, ” बीजेपी के लिए धर्म सिर्फ कारोबार है. अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण के अंतर्गत आने वाले दुकान और मकान मालिकों को उचित मुआवजा दिए बिना उजाड़ा जा रहा है.” इसी के साथ ज्ञापन देने पहुंचे लोगों के प्रति सहानुभूति जताते हुए अखिलेश ने कहा कि, समाजवादी सरकार बनने पर अयोध्या में जमीनों की अवैध रजिस्ट्री की जांच कराने तथा गरीबों को न्याय दिलाने का काम प्रमुखता से किया जाएगा.

ये भी पढ़े- “तो हर स्थिति में फैसला हमारे पक्ष में ही रहा..हम कोर्ट का सम्मान करते हैं लेकिन….”, राहुल गांधी पर मुकदमा करने वाले BJP विधायक की सामने आयी प्रतिक्रिया

निर्बल के साथ हो रहा है अन्याय

इस मौके पर अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सरकार को टारगेट किया और कहा कि, “भाजपा राज में किसान-व्यापारी और निर्बल वर्ग के लोगों के साथ बहुत अन्याय हो रहा है.” इसी के साथ फिर से अयोध्या का जिक्र करते हुए कहा कि, “चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रवासियों को उजाड़ दिया तो उनके पुनर्वास का क्या होगा?”

इसी के साथ उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए चिंता जाहिर की और बोले कि, वे अपने पशुधन लेकर कहां जाएंगे? राम मंदिर के निर्माण में जिनकी जमीन-मकान लिए जा रहे हैं, उन्हें पर्याप्त मुआवजा क्यों नहीं दिया जा रहा है. आगे उन्होंने अपनी सराकर का जिक्र करते हुए कहा कि, समाजवादी सरकार में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किसानों को बाजार भाव पर मुआवजा दिया गया था. इसी के साथ बोले कि, समाजवादी सरकार के समय अयोध्या में भजन स्थल बना था. चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर पारिजात, जामुन, पीपल, कदम, पाकड़ के पौधे लगाए गए थे और सरयू तट का सौंदर्यीकरण किया गया. वह आगे बोले कि, भाजपा ने अयोध्या में जमीन की लूट के अलावा और क्या किया है? साथ ही एक बार फिर से अपनी सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि, शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार की दिशा में सबसे ज्यादा काम समाजवादी सरकार में हुए हैं. इसी के साथ कहा कि भाजपा रोज नए-नए झूठ गढ़ती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

2 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

3 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

3 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

4 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

4 hours ago