देश

Jammu and kashmir: आतंकियों की नापाक हरकत, बारामूला में रिटायर्ड SSP की गोली मारकर हत्या, मस्जिद में घुसकर किया हमला

Jammu and kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतकियों की कायराना हरकत सामने आई है. आतंकियों ने मस्जिद में अजान देने गए एक रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली मारने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे हैं. आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है. हाल ही में सेना के वाहनों पर हमला किया गया था.

मस्जिद में अजान दे रहे थे पूर्व एसएसपी

जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने गांटमुला, शीरी बारामूला के रहने वाले पूर्व एसएसपी मोहम्मद शफी के ऊपर हमला किया गया. जिसमें उनकी मौत हो गई. मोहम्मद शफी के ऊपर ये हमला उस वक्त आतंकियों ने किया, जब वह मस्जिद में अजान दे रहे थे. घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है. स्थानीय लोगों को वहां से दूर रहने के लिए कहा गया है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Earthquake Tremors: तेज तीव्रता के दो झटकों से हिली ताइवान की धरती, जान बचाने के लिए घर से निकलकर भागे लोग

बता दें कि इससे पहले बीते गुरुवार को पुंछ जिले में सेना के 2 वाहनों पर आतंकियों ने घात लगाकर हमले किए थे. हमले के एक दिन बाद शुक्रवार (22 दिसंबर) को घटनास्थल पर 3 शव बरामद हुए थे. ये शव किसके थे, कहां से आए थे, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. पुंछ के डिप्टी कमिश्नर चौधरी मोहम्मद यासीन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनय कुमारतीन लोगों की मौत की सूचना मिलने पर बुफलियाज पहुंचे थे. वहीं डिवीजनल कमिश्नर रमेश कुमार सुरनकोट पहुंचे थे.

आतंकियों की तलाश में चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

आतंकियों की तलाश के लिए सेना के जवान इलाके की हवाई निगरानी कर रहे हैं. इसके अलावा ड्रोन की भी मदद ली जा रही है. वहीं कई टीमें जमीनी सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. हमले को लेकर जांच कर रही भारतीय सेना ने जानकारी हासिल करने के लिए एक दर्जन स्थानीय लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

28 आतंकी मार गिराए गए

सेना के अधिकारियों ने बताया कि इलाके में पुलिस एसओजी और सीआरपीएफ की मदद से बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जिसके के लिए सुरक्षा बलों को इन क्षेत्रों में भेजा गया है. बता दें कि बीते तीन वर्षों के दौरान राजौरी और पुंछ इलाके में आतंकी हमलों में वृद्धि देखी गई है. एलओसी से सटे जिले में इस साल अब तक 24 जवान शहीद हो गए हैं और 7 नागरिकों की मौत हुई है. हालांकि सुरक्षा बलों ने 28 आतंकियों को मार गिराया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

6 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

7 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

10 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

14 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

28 minutes ago

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

32 minutes ago