मनोरंजन

Salaar Box Office Collection Day 3: सालार की कमाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन

Salaar Box Office Collection Day 3: प्रभास स्टारर सालार को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. शुक्रवार को फिल्म ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी. रिलीज होते ही फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए है. रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 80 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की.

एक दिन पहले रिलीज हुई शाहरुख खान स्टारर ‘डंकी’ को प्रभास की फिल्म ‘सालार’ जबरदस्त टक्कर दे रही है. वहीं दूसरे दिन के कमाई की बात करें तो सालार ने दुनियाभर में लगभग 180-200 करोड़ की जबरदस्त कमाई की है. रिलीज के तीसरे दिन भी प्रभास स्टारर सालार ने अपना तूफानी कलेक्शन जारी रखा.

कितना रहा ‘सालार’ का तीसरे दिन का कलेक्शन

सालार की धमाकेदार ओपनिंग ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. रिलीज होते ही फिल्म देखने के लिए भारी संख्या में लोग अपने नजदीकी सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं. रिलीज के पहले ही दिन देश के कई सिनेमाघरों में शो हाउसफुल रहा. एक दिन पहले रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म डंकी ने जहां लगभग 35 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं प्रभास स्टारर सालार का ओपनिंग कलेक्शन 80 करोड़ रहा.

ओपनिंग डे की तरह दूसरे दिन भी फिल्म ने कमाई का सिलसिला जारी रखा. वहीं तीसरे दिन के कमाई की बात करें तो सालार ने दुनियाभर में लगभग 65 करोड़ की कमाई की है. बाहुबली और बाहुबली 2 के बाद सालार भी प्रभास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है.

ये भी पढ़ें:Dunki Box Office Collection: शाहरुख की डंकी ने की रिकॉर्ड कमाई, संडे को कमा लिए इतने करोड़

बाहुबली ने किंग खान को दिया टक्कर

साउथ की फिल्मों ने दर्शकों को एक बार फिर सिनेमाघरों में लाने में मजबूर कर दिया है. जिसके बाद बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ साउथ फिल्मों को भी दर्शक का प्यार मिलने लगा है. एक तरफ जहां बॉलीवुड फिल्में लागत भी नहीं निकाल पा रही थी उस समय साउथ की फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की है जिसके कारण भारतीय फिल्म जगत में साउथ फिल्म इंडस्ट्री का दबदबा महसूस होने लगा है.जिसके बाद प्रभास स्टारर की फिल्म सालार ने एक बार फिर उसी दबदबे को आगे बढाती हुई नजर आ रही है. बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म डंकी की रफ्तार को रोक कर जबरदस्त टक्कर दे रही हैं और साथ ही कमाई के नए-नए रिकॉर्ड्स बना रही है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

वामन जयंती और धनिष्ठा नक्षत्र का संयोग! जानिए आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: 23 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल द्वादशी तिथि रहेगी और वामन जयंती…

9 minutes ago

4 पंडित, 4 मौत और 8 घंटे में एनकाउंटर! क्या है आजमगढ़ की भूतिया मर्डर मिस्ट्री?

आजमगढ़ के शंभूपुर गांव में तंत्र-मंत्र और कथित प्रेतबाधा के विवाद में एक व्यक्ति ने…

43 minutes ago

शुक्र के अस्त होते ही चमक जाएगा 4 राशियों का भाग्य! जानिए मेष से लेकर मीन तक का हाल

Rashifal: 23 सितंबर 2026 को धनिष्ठा नक्षत्र और सुकर्मा योग के प्रभाव से कई राशियों…

1 hour ago

‘ऐसा नरक दिखाएंगे कोई उम्मीद नहीं बचेगी’ ईरान पर भड़के ट्रंप, समझौते को बताया एकमात्र रास्ता

Donald Trump UNGA Speech: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में…

9 hours ago

ग्रीनलैंड पर अमेरिका का ‘कब्जा’! 2 बड़े सैन्य अड्डे बनाएंगे ट्रंप, विरोधियों की एंट्री पर लगाई पूरी तरह रोक

Donald Trump On Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका ग्रीनलैंड…

9 hours ago