सांकेतिक तस्वीर.
Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना शुरू कर दिया है. बुधवार (4 सितंबर) को बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें पार्टी ने कई मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया. टिकट कटने से नाराज विधायकों ने अब बगावत शुरू कर दी है. जिसमें रतिया से बीजेपी विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया.
वहीं रानिया विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रणजीत सिंह चौटाला ने भी टिकट न मिलने पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया. रणजीत सिंह ने पार्टी छोड़ने के बाद बयान दिया है कि बीजेपी उन्हें डबवाली से चुनाव लड़ने को कहा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. रणजीत सिंह ने कहा कि अब किसी भी कीमत पर रानिया विधानसभा से ही चुनाव लड़ूंगा.
भाजपा ने पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को रतिया सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. इसके तुरंत बाद लक्ष्मण ने पार्टी को छोड़ने का फैसला ले लिया. इस्तीफे के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से मुलाकात के बाद लक्ष्मण के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं.
यह भी पढ़ें- “मुसलमान समझ कर मारी गोली, क्या वो लोग इंसान नहीं है?” मृतक आर्यन की मां बोलीं- मुझे इंसाफ चाहिए
वहीं टिकट न मिलने से नाराज हुईं बीजेपी नेत्री सीमा गैबीपुर ने प्रदेश कार्यकारिणी और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. हरियाणा बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने बीजेपी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. कर्णदेव कंबोज इंद्री विधानसभा से टिकट कटने से नाराज बताए जा रहे हैं. कर्णदेव कंबोज ने पार्टी पर अनदेखी का आरोप लगाकर सभी पदों से इस्तीफा दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…
Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…
Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…