देश

‘दो दिन में गिराई जाए मस्जिद…’, शिमला में कथित अवैध निर्माण रुकवाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग | VIDEO

Shimla News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एक इलाके में मस्जिद निर्माण को लेकर बवाल मचा हुआ है. हिंदू समुदाय के लोग मस्जिद निर्माण को अवैध बताते हुए मुस्लिमों के विरोध में उप नगर संजौली व चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे हैं. हिंदू संगठनों की ओर से कहा जा रहा है कि मुस्लिमों द्वारा हिंदू बस्ती में जबरन कब्जा कर वहां मस्जिद बनाई जा रही है, इस अवैध निर्माण को तत्काल रोका जाए.

संजौली क्षेत्र में मस्जिद निर्माण के मुद्दे पर सियासी दलों कांग्रेस, भाजपा और AIMIM के नेताओं के बीच तीखी बयानबाज़ी शुरू हो गई है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को खरी-खोटी सुनाईं. ओवैसी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा— “हिमाचल के मंत्री BJP की भाषा बोल रहे हैं. क्या मुसलमान अपनी इबादत के लिए मस्जिदें नहीं बनवा सकते? देश में सबको हक है.”

हिमाचल प्रदेश के संजौली उपनगर में मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को लेकर सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया.

आज स्थानीय लोगों ने हिंदू संगठनों की अगुवाई में शिमला के संजौली क्षेत्र में मस्जिद के कथित अवैध निर्माण-कार्य के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकाला. एक हिंदू संगठन के पदाधिकारी ने कहा कि ‘हम शिमला के संजौली क्षेत्र में अवैध निर्माण नहीं होने देंगे. यहां हमेशा से हिंदू रह रहे थे. लेकिन मुस्लिमों ने यहां मस्जिद निर्माण किया. इसके विरोध में उप नगर संजौली तथा चौड़ा मैदान में स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार हमारी बात सुने. 2 दिन में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाए.’

हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के साथ स्थानीय लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करते हुए.

हिंदू संगठनों के लोग गुरुवार दोपहर बाद यहां पर एकत्र हुए और अवैध निर्माण हटाने के नारे लगाते हुए मार्च निकाला.

इस मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सरकारी की रिपोर्ट रखने वाले ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे. उन्होंने धरनास्थल पर लोगों को संबोधित किया.

मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने सवाल उठाया कि क्या मस्जिद बनाने से पहले प्रशासन से अनुमति ली गई थी. मंत्री बोले, “उन्होंने बिना अनुमति के निर्माण शुरू कर दिया. यह एक अवैध संरचना है. पहले एक मंजिल बनाई गई, फिर बाकी बनाई गईं.”

मंत्री ने आगे कहा, “उन्हें अवैध गतिविधियों में लिप्त होने की आदत है. उन्होंने 5 मंजिला मस्जिद बनाई. इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए.”

हमारे यहां सभी मजहबों का सम्मान: मुख्यमंत्री सुक्खू

मस्जिद के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टिप्पणी करते हुए कहा, “हमारे राज्य में सभी मजहबों के लोगों का सम्मान किया जाता है.” इसके बाद उन्होंने एक चेतावनी देते हुए कहा, “कानून को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

‘किसी को भी कानून-व्यवस्था बाधित नहीं करने देंगे’

उन्होंने जोर देकर कहा, “इस स्थिति के कारणों की जांच की जा रही है. शहरी विकास मंत्री ने भी इस संबंध में सदन में बयान दिया है. हिमाचल प्रदेश में आने वाला हर व्यक्ति कानून से बंधा है और राज्य के नागरिक भी कानून से समान रूप से बंधे हैं. शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का सम्मान किया जाएगा, लेकिन किसी को भी राज्य में कानून-व्यवस्था को बाधित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

क्या अभी भाजपा चला रही है हिमाचल सरकार: ओवैसी

इस बीच हैदराबाद के सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस के रुख की आलोचना करते हुए पूछा, “क्या हिमाचल सरकार भाजपा द्वारा चलाई जा रही है या कांग्रेस द्वारा?”

ओवैसी ने अनिरुद्ध सिंह के भाषण को कोट करते हुए कहा, “हिमाचल की ‘मोहब्बत की दुकान’ में केवल नफरत है! इस वीडियो में हिमाचल के मंत्री भाजपा की भाषा बोल रहे हैं.”

वहीं, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता जय राम ठाकुर ने कहा कि यह “दुर्भाग्यपूर्ण” है कि मस्जिद का निर्माण अवैध रूप से किया गया था और कहा कि “कार्रवाई की जानी चाहिए”.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

Dhruv Rathee Detain: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन, हिरासत में लिये गए जर्मनी से लौटे यूट्यूबर ध्रुव राठी

Dhruv Rathee Detained: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले…

3 minutes ago

चीन में चुप्पी, तो भारत में बवाल क्यों? स्टारलिंक मामले में Elon Musk से पूछे जा रहे सवाल

Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…

13 minutes ago

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…

18 minutes ago

‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…

31 minutes ago

‘रेलवे-मेट्रो रोकी, सेना-सीआरपीएफ बुलाई…’, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारी पाबंदियों पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…

35 minutes ago

CBI के बाद अब ED का शिकंजा! ओड़िशा SI भर्ती फर्जीवाड़े में 10 ठिकानों पर रेड, कई फर्जी कंपनियां बेनकाब

Money Laundering: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया…

46 minutes ago