Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हरियाणा बीजेपी में शुरू हुई बगावत, टिकट न मिलने से नाराज दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी, पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने भी दिया इस्तीफा

हरियाणा मे टिकट कटने से नाराज बीजेपी विधायकों ने बगावत शुरू कर दी है. बीजेपी के कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही अब पार्टी के सामने चुनाव लड़ने का भी दावा कर रहे हैं.

BJP

सांकेतिक तस्वीर.

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना शुरू कर दिया है. बुधवार (4 सितंबर) को बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें पार्टी ने कई मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया. टिकट कटने से नाराज विधायकों ने अब बगावत शुरू कर दी है. जिसमें रतिया से बीजेपी विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया.

रणजीत सिंह ने दिया इस्तीफा

वहीं रानिया विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रणजीत सिंह चौटाला ने भी टिकट न मिलने पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया. रणजीत सिंह ने पार्टी छोड़ने के बाद बयान दिया है कि बीजेपी उन्हें डबवाली से चुनाव लड़ने को कहा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. रणजीत सिंह ने कहा कि अब किसी भी कीमत पर रानिया विधानसभा से ही चुनाव लड़ूंगा.

कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

भाजपा ने पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को रतिया सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. इसके तुरंत बाद लक्ष्मण ने पार्टी को छोड़ने का फैसला ले लिया. इस्तीफे के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से मुलाकात के बाद लक्ष्मण के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं.

यह भी पढ़ें- “मुसलमान समझ कर मारी गोली, क्या वो लोग इंसान नहीं है?” मृतक आर्यन की मां बोलीं- मुझे इंसाफ चाहिए

पूर्व मंत्री ने छोड़ी पार्टी

वहीं टिकट न मिलने से नाराज हुईं बीजेपी नेत्री सीमा गैबीपुर ने प्रदेश कार्यकारिणी और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. हरियाणा बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने बीजेपी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. कर्णदेव कंबोज इंद्री विधानसभा से टिकट कटने से नाराज बताए जा रहे हैं. कर्णदेव कंबोज ने पार्टी पर अनदेखी का आरोप लगाकर सभी पदों से इस्तीफा दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital