देश

भारत में सबसे ज्यादा गरीब कहां रहते हैं? इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल की रिपोर्ट ने किया खुलासा

इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल टू द प्राइम मिनिस्‍टर (EAC-PM) ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों की आर्थिक स्थिति का विश्लेषण किया गया है. इस रिपोर्ट में प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) के आधार पर राज्यों की आर्थिक असमानता को उजागर किया गया है.

सबसे अमीर राज्य कौन से हैं?

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सबसे अमीर राज्यों की सूची में तेलंगाना, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तराखंड शामिल हैं. इन राज्यों की प्रति व्यक्ति आय देश के औसत से काफी अधिक है, जो उनके आर्थिक विकास के स्तर को दर्शाती है.

भारत के टॉप 5 अमीर राज्य:

1- तेलंगाना (176.8%)

2- दिल्ली (167.5%)

3- हरियाणा (176.8%)

4- महाराष्ट्र (150.7%)

5- उत्तराखंड (145.5%)

तेलंगाना, जो 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग होकर एक नया राज्य बना, अब आर्थिक रूप से मजबूत राज्यों में शामिल हो गया है. दिल्ली और हरियाणा की अर्थव्यवस्था भी बहुत मजबूत है, वहीं महाराष्ट्र देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य है, हालांकि प्रति व्यक्ति आय के मामले में वह सबसे ऊपर नहीं है.

भारत में सबसे ज्यादा गरीब कहां रहते हैं?

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सबसे ज्यादा गरीब आबादी बिहार में रहती है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ भी आर्थिक रूप से कमजोर राज्यों में शामिल हैं.

भारत के 5 सबसे गरीब राज्य:

1- बिहार (39.2%)

2- उत्तर प्रदेश (43.8%)

3- मध्य प्रदेश (46.1%)

4- राजस्थान (51.6%)

5- छत्तीसगढ़ (52.3%)

बिहार और उत्तर प्रदेश, जो देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य हैं, प्रति व्यक्ति आय के मामले में सबसे निचले पायदान पर हैं. इन राज्यों में आर्थिक विकास की गति धीमी रही है, जिससे गरीबी और बेरोजगारी की समस्या बनी हुई है.

गरीबी और अमीरी कैसे तय की जाती है?

EAC-PM की रिपोर्ट में किसी राज्य की आर्थिक स्थिति को मापने के लिए ‘प्रति व्यक्ति आय’ का उपयोग किया गया है. इसे राज्य की कुल आय (GDP) को कुल जनसंख्या से विभाजित करके निकाला जाता है, जिससे यह पता चलता है कि एक सामान्य व्यक्ति सालभर में कितनी आय अर्जित करता है.

भारत के आर्थिक असंतुलन की बढ़ती खाई

रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी राज्यों का आर्थिक योगदान तेजी से बढ़ रहा है. कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु देश की कुल GDP का 30% योगदान देते हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों का योगदान घट रहा है, जो देश में आर्थिक असंतुलन को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें: ब्रजेश पाठक: स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश के लिए निवेशकों को बुलाया, यूपी को नंबर वन बनाएंगे

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

8 minutes ago

‘सड़क पर राहुल-प्रियंका, हिरासत में लिए गए अखिलेश!’ चुनाव आयोग के दफ्तर पर विपक्ष का हल्लाबोल

Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…

10 minutes ago

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में सियासी घमासान, हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया

Rejinagar By-Election: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर उपचुनाव के दौरान AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस…

13 minutes ago

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

30 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

43 minutes ago