IPL 2025 में मंगलवार को ईडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला. ये मैच किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं था, जहां हर ओवर के साथ कहानी पलटती रही. आख़िर में LSG ने सिर्फ 4 रन से रोमांचक जीत दर्ज की.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी LSG की शुरुआत जबरदस्त रही. मिचेल मार्श (81) और एडेन मार्कराम (47) ने सिर्फ 10.2 ओवर में 99 रनों की साझेदारी की. मार्श ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में 48 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्के लगाकर 81 रन बनाए.
मार्कराम के आउट होने के बाद निकोलस पूरन ने मोर्चा संभाला और तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की. उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में नाबाद 87 रन ठोके, जिसमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल थे. पूरन ने KKR के स्पिनर्स खासकर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की जमकर धुनाई की. लखनऊ ने 20 ओवर में 238/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया.
जवाब में KKR ने भी जबरदस्त शुरुआत की. नरेन और क्विंटन डी कॉक ने शुरुआती 2 ओवर में ही 31 रन बटोर लिए. डी कॉक भले ही जल्द आउट हो गए, लेकिन नरेन और अजिंक्य रहाणे ने रन गति को बनाए रखा.
रहाणे ने 26 गेंदों में अर्धशतक जमाया और 61 रन की पारी खेली. वेंकटेश अय्यर (45) ने भी टीम को जीत की ओर धकेलने की कोशिश की. लेकिन 13वें से 16वें ओवर के बीच LSG ने मैच पलट दिया. इस दौरान 4 विकेट मात्र 16 गेंदों में गिर गए.
दिग्वेश राठी, जिन्होंने पहले भी अपने सेलिब्रेशन को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं, ने इस बार फिर सुनील नरेन का विकेट लेकर अपना ‘ग्राउंड पर लिखने वाला’ सेलिब्रेशन दोहराया.
अंत में आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला. लेकिन रसेल के आउट होते ही KKR की उम्मीदें कमजोर पड़ गईं. अंतिम ओवर में 23 रन चाहिए थे. रिंकू सिंह ने आखिरी तीन गेंदों में 2 चौके और 1 छक्का जरूर मारा, लेकिन जीत नहीं दिला सके. KKR 234/7 पर रुक गई और LSG ने 4 रन से बाजी मार ली.
ये भी पढ़ें- क्रिकेट छोड़ अब राजनीति की पारी खेलेंगे केदार जाधव, इस पार्टी में हुए शामिल
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…
Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…
Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…