Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ब्रजेश पाठक: स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश के लिए निवेशकों को बुलाया, यूपी को नंबर वन बनाएंगे

ब्रजेश पाठक ने यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाओं पर जोर दिया और निवेशकों को सरकार की योजनाओं के लाभ उठाने का आमंत्रण दिया.

Brijesh Pathak
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश को देश में नंबर वन बनाएंगे. आज का नया उत्तर प्रदेश किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है. हमारे पास वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत ढांचा है. हमारी सरकार राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त, सुलभ और आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. यह कहना है उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का.
मंगलवार को योजना भवन में आयोजित इन्वेस्टर फैसिलिटेशन कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में निवेश करने के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया. कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार और निवेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं. एक मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली किसी भी राज्य की आर्थिक, सामाजिक और मानव विकास की बुनियाद होती है.

निवेश की अपार संभावनाएं

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए हर विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग का योगदान केंद्रीय होगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में मेडिकल सेक्टर में निवेश की अपार संभावनाएं हैं. बड़े शहरों से लेकर छोटे जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं की आवश्यकता है, जिससे निवेशकों के लिए व्यापक अवसर उपलब्ध हैं. सरकार मेडिकल कॉलेज, मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, डायग्नोस्टिक सेंटर, मेडिकल उपकरण निर्माण, फार्मास्युटिकल प्लांट और टेलीमेडिसिन सेवाओं जैसी परियोजनाओं में निवेश को प्रोत्साहित कर रही है.

निवेशकों की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार निवेशकों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. निवेश से संबंधित प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया गया है. ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ के तहत सभी आवश्यक अनुमतियों को समयबद्ध ढंग से प्रदान करने की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े नियमों और नीतियों में निवेशकों के हितों के अनुरूप आवश्यक संशोधन भी किए जा रहे हैं. प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के लिए कटिबद्ध है. सरकार की योजनाओं का उद्देश्य सिर्फ इलाज कराना नहीं, बल्कि एक ऐसे हेल्थकेयर इकोसिस्टम का निर्माण करना है जो स्वास्थ्य, रोजगार और नवाचार, तीनों को एक साथ आगे बढ़ाए.

साथ मिलकर करेंगे जनसेवा

डिप्टी सीएम ने निजी क्षेत्र से आग्रह किया कि वे न केवल व्यवसायिक दृष्टिकोण से बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व के भाव से भी स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है. यहां की विशाल जनसंख्या को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है. सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर ही इसे पूरा कर सकते हैं. डिप्टी सीएम ने निवेशकों को राज्य सरकार की नीतियों, प्रोत्साहन योजनाओं, भूमि आवंटन की प्रक्रिया और सहयोग तंत्र के विषय में विस्तार से जानकारी दी. निवेशकों ने भी प्रदेश सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए अपने सुझाव और प्रस्ताव साझा किए. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र सेवा का विभाग है इसलिए हम सभी को मिलकर खुले दिल से काम करना है और क्रेडिबल चिकित्सा प्रदान करने के कर्तव्य को निभाने के साथ आगे बढ़ाना है.

इनकी रही उपस्थिति

कॉन्फ्रेंस में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, प्रमुख सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा, एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ गैस्ट्रोलॉजी से मुकेश कुमार, रीजेंसी हेल्थकेयर से अभिषेक कपूर, टोरेन्ट हॉस्पिटल से भावेश कुमार, गलगोटिया यूनिवर्सिटी से सुनील गलगोटिया, पार्क हॉस्पिटल से मनोज खन्ना, अपोलो हॉस्पिटल से मयंक सोमानी, चंदन हॉस्पिटल से डॉ० अमर सिंह, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से डॉ० सैयद वसीम अख्तर, सर्वोदय हॉस्पिटल से आशीष सूद, यशोदा हॉस्पिटल से डॉ० पीएन अरोड़ा व डॉ० उपासना अरोड़ा, रेनबो हॉस्पिटल से प्रशांत वशिष्ठ, फोर्टिस हेल्थकेयर से विवेक सूद, मेदांता हॉस्पिटल से डॉ० राकेश कपूर, मेट्रो ग्रुप आफ अस्पताल से गौरव गुप्ता, कैलाश ग्रुप आफ हॉस्पिटल से डॉ० पल्लवी शर्मा, माक सॉफ्टवेयर से राजीव अग्रवाल, मैक्स हॉस्पिटल से डॉ० केशव गुप्ता, हेल्थ सिटी से संदीप कपूर, ग्लोबल हेल्थ केयर से शैलेश कुमार, शारदा हॉस्पिटल से यतेंद्र कुमार गुप्ता, श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट से देव मूर्ति, हेरीटेज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड से अंशुमान राय, जीवीके ग्रुप से टीवीएस के रेडी, कृष्णा डायग्नोसिस से पल्लवी, टाटा वन एम जी से प्रशांत टंडन, महाजन डायग्नोसिस से हर्ष महाजन, शांति फाउंडेशन से विनय श्रीवास्तव, ग्लोबल हेल्थ केयर से दीपक अग्रवाल, बैंक ऑफ़ बड़ौदा से समीर राजन पाण्डा, आइसीआइसीआइ बैंक से अभिषेक पाराशर, एचडीएफसी से अनुभव मिद्धा सहित कई बैंकों के प्रतिनिधि, निवेशक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, यूपीसीडा, अग्निशमन विभाग, इन्वेस्ट यूपी, नोएडा अथॉरिटी, पुलिस, प्रशासन एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार की बड़ी कार्रवाई, रेखा गुप्ता ने AAP कार्यकाल की नियुक्तियां की रद्द

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital