CJI Chandrachud
CJI Chandrachud: हाल ही में विदेश यात्रा के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ से दर्शकों के एक सरल सवाल ने सुप्रीम कोर्ट में बड़ा बदलाव ला दिया है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में गर्मी की छुट्टी के दौरान CJI ब्रिटेन यात्रा पर गए थे. वहां किसी कार्यक्रम में एक शख्स ने सीजेआई चंद्रचूड़ से पूछा कि सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुर्सी एक जैसी क्यों नहीं है? शख्स के सवाल का सीजेआई पर इतना प्रभाव पड़ा कि अब सुप्रीम कोर्ट में एक बड़ा बदलाव कर दिया गया है. अब बैंच के सभी जजों की कुर्सी एक समान दिखेगी.
सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के अधिकारियों ने बताया कि सालों से जस्टिस अपनी कुर्सियों को अपनी जरूरतों और आराम के अनुसार ऊपर नीचे, दाएं-बाएं करते रहे हैं. बेंच पर कुर्सियों की अलग-अलग ऊंचाई ने कभी भी आधिकारियों का ध्यान आकर्षित नहीं किया. लेकिन हाल ही में जब सीजेआई चंद्रचूड़ से शख्स ने सवाल किया तो सबका ध्यान इस ओर आकर्षित हुआ. अब सारे जजों की कुर्सी की ऊंचाई एक समान होगी. कुर्सियों में बदलाव कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: MP News: अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों पर मधुमक्खियों के झूंड ने किया हमला, गांव के बोंदर सिंह की मौत, कई घायल
सीजेआई चंद्रचूड़ के आदेश के बाद सुप्रीम कोर्ट के जजों की कुर्सी एक समान ऊंचाई पर लगा दी गई. इन कुर्सियों में पीठ और कंधे का सपोर्ट दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि जजों ने अपनी सहूलियत के अनुसार, कुर्सी को डिजाइन कराया था. रजिस्ट्री के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व सीजेआई एनवी रमना ने अपनी कुर्सी में जरूरतों के हिसाब बदलाव कराया था. वहीं मौजूदा सीजेआई ने भी कुछ साल पहले अपने लिए ऐसा ही किया था.
सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व सीजेआई एनवी रमना ने अपनी कुर्सी में आर्थोपेडिक जरूरतों के हिसाब बदलाव कराया था. मौजूदा सीजेआई चंद्रचूड़ ने भी कुछ साल पहले ऐसा ही किया था, जब उन्हें पीठ के निचले हिस्से में दिक्कत शुरू हुई थी.
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…