कार और ट्रंक में भिंड़त, 6 लोगों की मौत.
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार को देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत गई. वहीं, 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए राजनांदगांव अस्पताल रेफर किया गया.
बताया जा रहा है कि एक ट्रक ने एसयूवी को टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए. यह हादसा डोंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानुप्रतापपुर-दल्ली राजहरा मार्ग पर चौरापावड़ के पास हुई. मृतकों में एक बच्चा, 1 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं. हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को कार से बाहर निकाला.
हादसे की सूचना के बाद एंबुलेंस घायलों को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर गई, जहां सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया. फिलहाल सभी घायलों की हालत नाजुक है. सभी मृतकों और घायलों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.
एएसपी अशोक जोशी ने बताया कि हादसे के घायल सभी लोगों को इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…