खेल

Jasprit Bumrah को लेकर नस्लीय टिप्पणी पर विवाद, सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद इंग्लिश कमेंटेटर Isha Guha ने मांगी माफी

IND vs AUS 3rd Test: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज और उपकप्तान जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी का जलवा पूरी दुनिया में है. उनकी शानदार गेंदबाजी की तारीफ करते हुए इंग्लिश कमेंटेटर ईशा गुहा विवादों में फंस गईं. गाबा टेस्ट के दौरान उनके द्वारा की गई टिप्पणी को नस्लीय माना गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई. स्थिति बिगड़ते देख ईशा गुहा ने माफी मांग ली.

क्या है पूरा मामला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट मैच के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट चटकाए. उनकी शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ में ईशा गुहा ने बुमराह को “MVP यानी मोस्ट वैल्यूएबल प्राइमेट” कहा. हालांकि, “प्राइमेट” शब्द का अर्थ नरवानर से जोड़ा गया. इसके बाद उनकी इस टिप्पणी पर विवाद शुरू हो गया.

सोशल मीडिया पर इसे नस्लीय टिप्पणी माना गया और बवाल मच गया. लोगों ने इस घटना की तुलना 2008 के मंकीगेट विवाद से की, जब हरभजन सिंह पर एंड्रयू साइमंड्स को “मंकी” कहने का आरोप लगा था. इस घटना ने 2008 के मंकीगेट विवाद की याद ताजा कर दी, जब हरभजन सिंह पर नस्लीय टिप्पणी का आरोप लगा था. हालांकि, भारत के विरोध के बाद उनकी सजा कम कर दी गई थी.

ईशा गुहा ने मांगी माफी

तीसरे दिन के खेल से पहले ईशा गुहा ने लाइव कमेंट्री के दौरान माफी मांगते हुए कहा,

“दूसरे दिन मैंने एक शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसका अलग-अलग तरीकों से मतलब निकाला जा सकता है. मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था. मैं माफी मांगती हूं. मैंने हमेशा बुमराह की प्रशंसा की है और समानता में विश्वास रखती हूं.”

कौन हैं ईशा गुहा

ईशा गुहा इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर हैं. उनके माता-पिता भारतीय मूल के हैं और 1970 में कोलकाता से ब्रिटेन चले गए थे. ईशा ने इंग्लैंड के लिए 8 टेस्ट, 83 वनडे और 22 टी20 मैच खेले हैं. अब वह कमेंट्री में सक्रिय हैं और फॉक्स स्पोर्ट्स के लिए काम करती हैं.

जसप्रीत बुमराह की परफॉर्मेंस

गाबा टेस्ट के दूसरे दिन बुमराह ने पांच विकेट लेकर मैच में भारत की स्थिति मजबूत की. उनकी शानदार गेंदबाजी को लेकर दुनियाभर में चर्चा हो रही है. हालांकि, इस विवाद ने उनकी परफॉर्मेंस पर थोड़ा पानी फेर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

20 minutes ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

29 minutes ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

33 minutes ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

45 minutes ago

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

59 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

1 hour ago