Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Chhattisgarh Accident: बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

हादसे की सूचना के बाद एंबुलेंस घायलों को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर गई, जहां सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया.

Chhattisgarh Accident

कार और ट्रंक में भिंड़त, 6 लोगों की मौत.

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार को देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत गई. वहीं, 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए राजनांदगांव अस्पताल रेफर किया गया.

हादसे में छह लोगों की मौत

बताया जा रहा है कि एक ट्रक ने एसयूवी को टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए. यह हादसा डोंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानुप्रतापपुर-दल्ली राजहरा मार्ग पर चौरापावड़ के पास हुई. मृतकों में एक बच्चा, 1 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं. हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को कार से बाहर निकाला.

घायलों की हालत नाजुक

हादसे की सूचना के बाद एंबुलेंस घायलों को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर गई, जहां सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया. फिलहाल सभी घायलों की हालत नाजुक है. सभी मृतकों और घायलों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

ट्रक चालक मौके से फरार

एएसपी अशोक जोशी ने बताया कि हादसे के घायल सभी लोगों को इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें- तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन, परिवार ने की पुष्टि, सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में चल रहा था इलाज

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital