प्रतीकात्मक चित्र- AI जनरेटेड
सर्दियों के मौसम का आगमन हो चुका है. ऐसे में शरीर के हर अंग का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. दरअसल अचानक मौसम बदलने का असर सबसे पहले स्वास्थ्य पर ही पड़ता है. इसलिए हर इंसान के लिए जरूरी है कि वो अपनी हेल्थ को लेकर जागरुक रहे.
सर्दियों में शरीर को गरम रखने के लिए हम अक्सर गरम चीजों का ही सेवन करते हैं. ऐसे में ज्यादा गरम चीजें खाने से शरीर पर इफेक्ट पड़ता है. इसलिए जरूरी है कि जो भी खाएं संतुलित खाएं. उतना खाएं जो शरीर आसानी से डाइजस्ट कर सकें.
सर्दियों के मौसम का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आप बोरिंग सब्जियों की जगह खाने में वैरायिटी वाली सब्जियां इस्तेमाल कर सकते हैं. गाजर, मूली, अलग-अलग तरह के साग, मेथी, पालक और बीन्स को तरजीह दे सकते हैं. इस तरह फलों के लिए भी सर्दी का मौसम वरदान है. बाजार में खट्टे से लेकर मीठे कई किस्म के अगल-अलग फ्रूट आसानी से मिल जाते हैं. ये खाने में ना सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि शरीर के लिए विटामिन, प्रोटीन, जिंक और आयरन की जरूरत को भी पूरा करते हैं.
ठंड होने की वजह से पानी पीने से अक्सर लोग बचते हैं, जिसका नतीजा स्कीन के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी दिखने लगता है, ऐसे में जरूरी है कि रोज दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानी जरूर पीए. इसे अनदेखा करना भारी पड़ सकता है.
विंटर में चाय और कॉफी पीने वाली की अच्छी खासी तादात है. लोग ठंड से बचने के लिए चाय, कॉफी खूब पीते हैं. याद रहे कि ऐसा करके वो अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. ये सीधे हाट और ब्लैड प्रेशर को प्रभावित करती हैं.
सर्दी का मौसम मतलब आलस के महीने, लोग ना तो घर से निकलना पसंद करते है और ना रजाई से. योग और एक्सरसाइज करना तो दूर की कौड़ी लगता है. खाते दिल खोलकर है लेकिन उसे पचाने और शरीर को एक्टिव रखने के लिए वर्कआउट करना जरूरी नहीं समझते. नतीजन घी, मक्खन और मीठा हैल्थ को नुकसान पहुंचाने में देर नहीं लगाता. इसलिए चाहे जो खाएं व्यायाम का साथ ना छोड़े. जिन लोगों को एक्सरसाइज करने में दिक्कत होती है, उनके लिए वॉक एक बेस्ट ऑपशन है.
ठंड में लोग खूब धूप सेंकते हैं. ये अच्छी बात है, इससे शरीर को विटामिन डी की प्राप्ति होती है. जो हड्डियों की मजबूती के लिए बेइंतहा आवश्यक हैं. वहीं अगर ज्यादा देर धूप में बैठना है तो जरूरी है कि सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें. ये धूप और अल्ट्रावायलेट किरणों से त्वचा को बचाने में मदद करती है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…