देश

बढ़ सकती हैं Rahul Gandhi की मुश्किलें, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु की गलत तारीख बताने पर दर्ज हुई FIR

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को उन्हें श्रद्धांजलि देने के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा एक विवादित पोस्ट किए जाने के कारण उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.

गलत तारीख को लेकर हुई FIR

यह एफआईआर दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर थाने में दर्ज की गई है. इसमें राहुल गांधी के पोस्ट में नेताजी की मृत्यु की तारीख का उल्लेख करने को लेकर शिकायत की गई है.

यह शिकायत स्वयंभू हिंदुत्व समूह अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा की गई है. समूह के कार्यकर्ताओं ने दक्षिण कोलकाता में एल्गिन रोड पर नेताजी के पैतृक घर के पास प्रदर्शन भी किया. प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी द्वारा की गए विवादित पोस्ट की सामग्री के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया.

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रचूड़ गोस्वामी ने कहा कि राहुल गांधी वही विरासत आगे बढ़ा रहे हैं, जिसने पहले नेताजी को कांग्रेस छोड़ने और बाद में देश छोड़ने पर मजबूर किया था.

नेताजी की यादों को मिटाने की कोशिश- गोस्वामी

गोस्वामी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनके परिवार ने हमेशा भारत के लोगों की यादों से नेताजी की यादों को मिटाने की कोशिश की है, और इस बार भी उन्होंने नेताजी के बारे में गलत जानकारी देने की कोशिश की. उन्होंने कहा, “भारत के लोग उन्हें सजा देंगे और हम हमेशा नेताजी के बारे में गलत जानकारी देने का विरोध करेंगे.”

क्या है मामला?

यह विवाद इस सप्ताह के आरंभ में शुरू हुआ, जब राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में नेताजी की मृत्यु की तारीख 18 अगस्त 1945 बताई. यह वही तारीख थी जब नेताजी का विमान ताइहोकू (जो अब ताइपे में है) में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. हालांकि, नेताजी की मृत्यु की सही तारीख की कभी भी पुष्टि नहीं हो पाई और उनके गायब होने के बाद बने आयोगों ने भी इसकी पुष्टि नहीं की.

यह भी पढ़ें- Uttarakhand: हरिद्वार में निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूर्व MLA से छिड़ी जंग! गोलियों से गूंजा इलाका

राहुल गांधी के इस पोस्ट की ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने भी आलोचना की, जिसका गठन नेताजी ने कांग्रेस छोड़ने के बाद किया था. साथ ही, पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा ने भी राहुल गांधी के इस पोस्ट पर आलोचना की.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

3 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

3 hours ago