मनोरंजन

Anant- Radhika की इंगेजमेंट में भांजी संग पहुंचे Salman Khan, थिक बियर्ड लुक में आए नजर

Salman Khan With Niece Alizeh:  देश की सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी फैमिली के घर इन दिनों जश्न का माहौल है. दरअसल मुकेश अंबानी बेटे अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. 19 जनवरी, गुरुवार को एंटीलिया में अनंत और राधिका ने एक ग्रैंड इंगेजमेंट सेरेमनी में ऑफिशियली सगाई की. इस कपल की सगाई समारोह के बाद, अंबानी परिवार ने एक ग्रैंड रिसेप्शन भी होस्ट किया जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए. सलमान खान भी अपनी भांजी के साथ अनंत-राधिका को बधाई देने पहुंचे थे.

सलमान खान नेवू ब्लू स्लिक कुर्ते में लगे हैंडसम

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की इंगेजमेंट सेरेमनी में सलमान खान अपनी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री की बेटी अलिजेह खान अग्निहोत्री के साथ पहुंचे थे इस दौरान नेवी ब्लू सिल्क कुर्ते में सलमान खान हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे. उन्होंने इसे मैचिंग ट्राउजर के साथ पेयर किया था. ‘टाइगर 3’ स्टार इस दौरान थिक बियर्ड लुक में नजर आए. उन्होंने अपने सिग्नेचर सिल्वर ब्रेसलेट और ब्लैक कलर के स्नीकर्स के साथ अपने लुक को कंपलीट किया था.

सलमान खान की भांजी अलिजेह व्हाइट लहंगे में लगी खूबसूरत

सलमान खान के साथ उनकी भांजी अलिज़ेह खान अग्निहोत्री भी अनंत-राधिका के इंगेजमेंट फंक्शन में पहुंचे थे. अलिजेह व्हाइट मिरर वर्क लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं. सलमान की छोटी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और उनके पति अतुल अग्निहोत्री की बेटी अलिज़ेह ने अपने लुक को मैचिंग हील्स और सिल्वर हैंड बैग से कंपलीट किया था.

सलमान और अलिजेह ने जमकर दिए पोज

इस दौरान सलमान खान ने अपनी भांजी अलिजेह के साथ जमकर तस्वीरें क्लिक कराई. दोनों को देखकर लग रहा था कि मामा-भांजी एक दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं.

ये भी पढ़ें-Rakhi Sawant: चेहरे पर उदासी, आवाज में भारीपन…थाने के बाहर हिजाब पहने नजर आईं राखी सावंत, पति आदिल भी रहे साथ

अनंत-राधिका ने पिछले साल दिंसबर में किया था रोका

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में अनंत अंबानी ने लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से सगाई की अनाउंसमेंट की थी. कपल ने राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में रोका सेरेमनी की थी. बाद में अनंत और राधिका ने मुंबई में अंबानी के एंटीलिया रेजिडेंस में एक ग्रैंड बैश के साथ अपना रोका सेलिब्रेट किया था. अब इस प्यारे जोड़े ने 19 जनवरी को ऑफिशयली सगाई की है. गुरुवार को उनकी सगाई के दौरान गोल धना और चुनरी विधि जैसे ट्रेडिशनल समारोह भी आयोजित किए गए. नीता अंबानी की अगुआई में अंबानी परिवार के सदस्यों ने मेहमानों को सरप्राइज परफॉर्मेंस से ट्रीट भी दी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

अयोध्या कैंट में तेंदुए की दहशत, सरयू किनारे मिले पंजों के निशान, वन विभाग ने लगाए पिंजरे

UP News: अयोध्या के सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मचा है.…

7 minutes ago

आखिर क्या चाहती है निले ड्रम वाली मुस्कान? मेरठ जेल सुप्रिटेंडेट के सामने रखी डिमांड

सौरभ राजपूत मर्डर केस में दोषी करार होने के बाद मुस्कान ने अपनी बेटी पिहू…

22 minutes ago

‘डार्क वेब पर बिक रहा भारतीयों का डेटा…’, सुप्रीम कोर्ट की चिंता, निजता की सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने साइबर सिक्योरिटी और नागरिकों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर…

34 minutes ago

ज्ञानपुर में विकास के दावे या कागजों का खेल, 13 लाख के मंच से लेकर बारात घर तक घोटाले के आरोप

UP News: ज्ञानपुर विधानसभा में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. विधायक…

36 minutes ago

चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में खेल‍ा! अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने क्यों बदला सोशल मीडिया बायो?

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…

45 minutes ago