देश

‘शहीद अग्निवीर अजय कुमार को लेकर फैलाई जा रही झूठी खबरों पर सेना ने दिया जवाब, एक्स पर पोस्ट के जरिए बताई सच्चाई

ड्यूटी के दौरान शहीद हुए अग्निवीर अजय कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रहीं भ्रामक खबरों का भारतीय सेना ने खंडन किया है. सेना ने सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर एक पोस्ट शेयर की है. जिसमें शहीद अजय कुमार को दिए गए मुआवजे और उनके ससम्मान अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी दी गई है.

सेना ने एक्स पर किया खंडन

सेना ने पोस्ट में लिखा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सेना ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट से पता चला है कि ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले अग्निवीर अजय कुमार के परिजनों को मुआवजा नहीं दिया गया है.

परिवार को दिए गए 98.39 लाख रुपये

सेना ने आगे लिखा है कि भारतीय सेना अग्निवीर अजय कुमार के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है. पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. अग्निवीर अजय के परिवार को 98.39 लाख रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है.

अग्निवीर योजना के प्रावधानों के अनुसार लागू लगभग 67 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और अन्य लाभ, पुलिस सत्यापन के तुरंत बाद भुगतान किए जाएंगे. कुल राशि लगभग 1.65 करोड़ रुपये होगी. इस बात पर फिर से जोर दिया गया है कि शहीद हुए नायक को मिलने वाली राशि अग्निवीरों सहित दिवंगत सैनिकों के निकटतम परिजनों को शीघ्रता से दी जाती हैं.

बता दें कि लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि सरकार अग्निवीरों को शहीद नहीं मानती है, इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि उनके शहीद होने पर सरकार वो सुविधाएं नहीं देती है, जो सेना में शहीद होने वाले सैनिकों के परिजनों को मिलती हैं. इसपर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उसी समय सदन में राहुल गांधी के बयान को गुमराह करने वाला बताते हुए कहा था कि शहीद अग्निवीरों को भी सरकार की ओर से 1 करोड़ की मुआवजा राशि दी जाती है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago