देश

खराब मौसम के कारण पीएम मोदी का भूटान दौरा रद्द, आज से 2 दिन की यात्रा पर जाने वाले थे

PM Narendra Modi Bhutan tour canceled: पीएम मोदी की दो दिन की भूटान यात्रा खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गई. विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि खराब मौसम के कारण पीएम की यात्रा को स्थगित किया गया है. अब दोनों देश के राजनयिक नई तारीखों के लिए काम कर रहे हैं.

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि भूटान के पारो एयरपोर्ट पर मौसम की स्थिति खराब होने के चलते 21-22 मार्च 2024 को पीएम मोदी की भूटान यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया. अब नई तारीखों के लिए दोनों देशों के राजनयिक नए सिरे से बातचीत करेंगे.

बता दें कि भूटान के पीएम टोबगे हाल में 5 दिवसीय यात्रा पर भारत आए थे. जनवरी 2024 में पीएम बनने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी. अपनी यात्रा के दौरान टोबगे ने पीएम मोदी और प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी. इसके अलावा और भी कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे. टोबगे ने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें भूटान आमंत्रित किया था जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार किया था. ऐसे में पीएम आज भूटान जाने वाले थे.

पड़ोसी प्रथम की नीति के तहत जा रहे थे

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और भूटान एक अनोखी और स्थायी साझेदारी साझा करते हैं. ये साझेदारी विश्वास, समझ और सद्भावना में निहित है. पीएम मोदी का भूटान दौरा उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और पड़ोसी प्रथम की नीति के तहत होने वाला है. बता दें कि भूटान भारत और चीन के बीच स्थिति एक बफर स्टेट है. ऐसे में चीन हर वो कोशिश करता है जिससे कि यह देश उनके पाले में आ जाए.गौरतलब है कि पीएम मोदी 2014 में पीएम बनने के बाद पहली विदेश यात्रा पर भूटान ही गए थे.

ये भी पढ़ेंः डीएमके ने INDIA Alliance के सत्ता में आने पर CAA निरस्त करने का किया वादा

ये भी पढ़ेंः यू-ट्यूबर एल्विश यादव के दो साथियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सपेरे को बुलाकर निकलवाते थे सांपों का जहर

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

2 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

15 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

18 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

31 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

50 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

1 hour ago