सहारनपुर जेल में बंद कैदी ने बनाया राम मंदिर का माॅड्यूल.
Prisoner Build Ram Mandir Module in Jail: यूपी में पर्यटन का नया हब बनने जा रही अयोध्या नगरी में 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. ऐसे में मंदिर के उद्घाटन को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. ऐसे में हर कोई अपनी ओर से मंदिर के निर्माण में अपना योगदान देना चाहता है. इस कार्य में जेल में बंद कैदी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. सहारनपुर की जिला जेल में मर्डर के मामले में सजा काट रहे सदरूद्दीन उर्फ सदरू ने जेल में रहकर लकड़ी से राम मंदिर का माॅड्यूल बनाया है. उसकी इच्छा है कि वह अपने हाथों से इसे सीएम योगी आदित्यनाथ को भेंट करें.
सदरूद्दीन ने इसे बनाने में एक भी कील का उपयोग नहीं किया है. सदरूद्दीन लकड़ी की नक्काशी का काम करता है. वह हत्या के मामले में पिछले 9 साल से जेल में बंद है. जेल में बंद रहने के दौरान उसने अपने हुनर को मरने नहीं दिया. अयोध्या में जब राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो सदरूद्दीन ने भी लकड़ी से मंदिर बनाने की इच्छा अधिकारियों के सामने व्यक्त की. इसके बाद जेल के अधिकारियों ने उसे मंदिर का माॅड्युल दिखाया. इसके बाद वह जेल से मंदिर का निर्माण करने में जुट गया.
यह भी पढ़ेंः ‘हमें भगवान राम ने बुलाया है…’ जमुई से साइकिल लेकर अयोध्या के लिए निकले 2 रामभक्त
कैदी ने बताया कि उसने मंदिर बनाते वक्त एक भी कील प्रयोग नहीं किया है. यानी केवल लकड़ी का प्रयोग कर रही मंदिर बनाया है. उन्हें मंदिर बनाने में 1 साल का वक्त लगा. सदरूद्दीन ने इस मंदिर का निर्माण सितंबर 2023 में पूरा किया. वहीं यूपी के जेल मंत्री ने उनकी इस कला को देखकर उन्हें प्रोत्साहन दिया है.
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…