Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘हमें भगवान राम ने बुलाया है…’ जमुई से साइकिल लेकर अयोध्या के लिए निकले 2 रामभक्त

2 Rambhakt set out from Jamui on bicycles to Ayodhya: बिहार के जमुई से रामलला के दर्शन के लिए दो रामभक्त अयोध्या के लिए निकल पड़े है. उन्होंने दावा किया है कि 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे.

2 Rambhakt set out from Jamui on bicycles to Ayodhya

जमुई से साइकिल लेकर अयोध्या के लिए निकले 2 रामभक्त.

2 Rambhakt set out from Jamui on bicycles to Ayodhya: देशभर के रामभक्त इन दिनों साल की दूसरी दीपावली की तैयारी में जुटे हैं क्योंकि 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. ऐसे में सभी रामभक्त अपने-अपने तरीके से मंदिर पहुंचने की जुगत में हैं. बिहार के जमुई से दो रामभक्त साइकिल से अयोध्या के लिए निकल पड़े हैं. उन्होंने कहा कि वे 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे. जब वे अपने गांव से अयोध्या के लिए निकले तो हजारों ग्रामीणों ने श्रीराम का उद्घोष किया.

यह भी पढ़ेंः प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह, लेकिन कारसेवक कर रहे निमंत्रण का इंतजार, पढ़ें सहारनपुर की कहानी

दोनों रामभक्त जमुई के लोहंडा गांव में रहते हैं. दोनों का नाम राहुल उर्फ बजरंगी और शेखर कुमार है. उन्होंने बताया कि हम दोनों एक जगह बैठे थे, तभी यह ख्याल आया कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से कई लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं. ऐसे में हमनें भी संकल्प लिया कि हमें भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होना है. इसी सोच के साथ हम दोनों अपने गांव से साइकिल के लिए निकल पड़े.

रोजाना करेंगे 150 किमी. की यात्रा

रामभक्त शेखर कुमार ने बताया कि उन्हें श्रीराम ने बुलाया है ऐसे में कोई उनकी इस यात्रा में बाधक नहीं बन सकता है. सिकंदरा से अयोध्या की दूरी 550 किलोमीटर हैं. ऐसे में वह रोजाना साइकिल से 150 किलोमीटर की यात्रा करेंगे. जानकारी के अनुसार दोनों युवकों से रवाना होने से पहले माता का आशीर्वाद लिया.

यह भी पढ़ेंः सीएम योगी को जान से मारने की धमकी, प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या से 3 संदिग्ध गिरफ्तार



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital