देश

‘हमें भगवान राम ने बुलाया है…’ जमुई से साइकिल लेकर अयोध्या के लिए निकले 2 रामभक्त

2 Rambhakt set out from Jamui on bicycles to Ayodhya: देशभर के रामभक्त इन दिनों साल की दूसरी दीपावली की तैयारी में जुटे हैं क्योंकि 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. ऐसे में सभी रामभक्त अपने-अपने तरीके से मंदिर पहुंचने की जुगत में हैं. बिहार के जमुई से दो रामभक्त साइकिल से अयोध्या के लिए निकल पड़े हैं. उन्होंने कहा कि वे 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे. जब वे अपने गांव से अयोध्या के लिए निकले तो हजारों ग्रामीणों ने श्रीराम का उद्घोष किया.

यह भी पढ़ेंः प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह, लेकिन कारसेवक कर रहे निमंत्रण का इंतजार, पढ़ें सहारनपुर की कहानी

दोनों रामभक्त जमुई के लोहंडा गांव में रहते हैं. दोनों का नाम राहुल उर्फ बजरंगी और शेखर कुमार है. उन्होंने बताया कि हम दोनों एक जगह बैठे थे, तभी यह ख्याल आया कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से कई लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं. ऐसे में हमनें भी संकल्प लिया कि हमें भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होना है. इसी सोच के साथ हम दोनों अपने गांव से साइकिल के लिए निकल पड़े.

रोजाना करेंगे 150 किमी. की यात्रा

रामभक्त शेखर कुमार ने बताया कि उन्हें श्रीराम ने बुलाया है ऐसे में कोई उनकी इस यात्रा में बाधक नहीं बन सकता है. सिकंदरा से अयोध्या की दूरी 550 किलोमीटर हैं. ऐसे में वह रोजाना साइकिल से 150 किलोमीटर की यात्रा करेंगे. जानकारी के अनुसार दोनों युवकों से रवाना होने से पहले माता का आशीर्वाद लिया.

यह भी पढ़ेंः सीएम योगी को जान से मारने की धमकी, प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या से 3 संदिग्ध गिरफ्तार

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

1 hour ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

2 hours ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

2 hours ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

2 hours ago