राम मंदिर अयोध्या
अयोध्या के राम मंदिर में श्री रामलला की ‘प्राण प्रतिष्ठा ‘ 22 जनवरी को होगी. जिसको लेकर तेजी से तैयारिया की जा रही हैं. वहीं आज अयोध्या के मंदिर में श्री राम लला की ‘प्राण प्रतिष्ठा ‘ से पहले वैदिक अनुष्ठान चौथे दिन में प्रवेश कर गए. इस दौरान सबसे पहले आज पवित्र अग्नि जलाई गई, जिसके बाद ‘नवग्रह’ की स्थापना और ‘हवन’ किया जाएगा. वहीं 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के अंतिम अनुष्ठान होंगे. इस बीच प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े कई अन्य अनुष्ठान होने वाले हैं. आईए जानते हैं इन अनुष्ठानों के बारे में.
इस शुभ मुहूर्त में होगी प्राण प्रतिष्ठा
शास्त्रीय पद्धति और समारोह-पूर्व परंपराएं: सभी शास्त्रीय परंपराओं का पालन करते हुए, प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अभिजीत मुहूर्त में संपन्न किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व शुभ संस्कारों का प्रारंभ 16 जनवरी 2024 से हो चुका है, जो 21 जनवरी, 2024 तक चलेगा. भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा योग का शुभ मुहूर्त, पौष शुक्ल कूर्म द्वादशी, विक्रम संवत 2080, यानी सोमवार, 22 जनवरी, 2024 को है.
इन आचार्यों द्वारा होंगे ये कार्यक्रम
आज 19 जनवरी को सुबह औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, होगा तो सायंकाल में धान्याधिवास होगा. वहीं कल 20 जनवरी को प्रातः शर्कराधिवास, फलाधिवास के अलावा सायंकाल में पुष्पाधिवास का कार्यक्रम होगा. वहीं 21 जनवरी को प्रातः मध्याधिवास तो सायंकाल में शय्याधिवास होगा.
अधिवास प्रक्रिया एवं आचार्य
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सामान्यत: प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सात अधिवास होते हैं और न्यूनतम तीन अधिवास अभ्यास में होते हैं. समारोह के अनुष्ठान की सभी प्रक्रियाओं का समन्वय, समर्थन और मार्गदर्शन करने वाले 121 आचार्य होंगे. श्री गणेशवर शास्त्री द्रविड़ सभी प्रक्रियाओं की निगरानी, समन्वय और दिशा-निर्देशन करेंगे, तथा काशी के श्री लक्ष्मीकांत दीक्षित मुख्य आचार्य होंगे.
इसे भी पढ़ें: अयोध्या में वैदिक अनुष्ठान का आज चौथा दिन, जलाई गई पवित्र अग्नि, ‘नवग्रह’ की स्थापना और ‘हवन’ के अलावा होंगे ये कार्यक्रम
पीएम मोदी बनेंगे यजमान
प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित किया जाएगा. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ‘ प्राण प्रतिष्ठा ‘ के उपलक्ष्य में अनुष्ठान करेंगे; हालांकि, लक्ष्मीकांत दीक्षित के नेतृत्व में पुजारियों की एक टीम मुख्य अनुष्ठान करेगी. समारोह में कई मशहूर हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है. वहीं अनुष्ठान में समाज के सभी वर्ग के लोगों को न्यौता देने की बात मंदिर प्रशासन द्वारा की गई है.
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…