वीडियो ग्रैब (सोशल मीडिया)
Saharanpur Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक बंदर किसी ऑफिस में बैठा है और मेज पर रखी तमाम फाइलों के पन्ने पलट रहा है, मानो वह फाइलों की जांच कर रहा हो. इसी बीच कर्मचारी उसे खाने के लिए केला देते हैं लेकिन वह केले पर ध्यान भी नहीं देता और फाइलों के पन्ने पलटने लगता है. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर बेहट तहसील का बताया जा रहा है.
मीडिया सूत्रो के मुताबिक ये वीडियो सहारनपुर के बेहट तहसील का है और बंदर तहसील के अंदर बैठकर तमाम फाइलों को चेक कर रहा है. सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें साफ दिख रहा है कि कोई सरकारी कार्यालय है और तमाम कर्मचारी कार्यालय में मौजूद हैं तो वहीं एक बंदर आराम से स्टूल पर बैठा है और मेज पर रखी फाइलों को एक-एक कर चेक कर रहा है. वह एक फाइल के पन्ने पलटता है और फिर उसे नीचे गिरा देता है और फिर से दूसरी फाइल चेक करने लगता है. मानो वह फाइलों में कुछ तलाश कर रहा हो. इसी बीच एक कर्मचारी उसे केला खाने के लिए देता है लेकिन वह केले की तरफ ध्यान भी नहीं देता और केला टेबल के नीचे गिरा देता है. फिर दूसरी अन्य फाइल के पन्ने पलटने लगता है.
इस बीच वह कुछ पन्ने और फाइलों को नीचे गिराता हुआ भी दिखाई देता है. इस पर उसे हटाने के लिए एक कर्मचारी केला छील कर खाने के लिए देता है, लेकिन वह फिर भी केले की तरफ ध्यान नहीं देता और फाइलों को चेक करने में मगन दिखाई देता है. इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. किसी ने इस वीडियो को देखकर कहा है, “बहुत सख्त अधिकारी है…घूस (केला) भी नहीं ले रहा है… ” तो किसी ने कहा है, “बड़े सख्त अंदाज हैं. लगता है कि भ्रष्टाचार की पोल खोल कर ही मानेंगे. कई लोगों ने फल फूल का प्रलोभन दिया लेकिन बजरंग बली के दूत ठहरे बिलकुल ईमानदार और निष्पक्ष.” इस तरह से सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो के सहारे सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर हमला बोल रहे हैं.
वहीं वायरल इस वीडियो को लेकर बेहट तहसील के एसडीएम दीपक कुमार ने दावा किया है कि यह वीडियो तहसील बेहट परिसर के किसी सरकारी कार्यालय का नहीं है. इसी के साथ ये भी कहा कि, बंदर एक अधिवक्ता के चेंबर में घुसकर मेज पर बैठा था. इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Allahabad High Court Gangrape Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म…
बिहार के अररिया के मोनू मेटुरबाला ने अपनी गंभीर रूप से बीमार मां के ठीक…
Akhilesh Yadav Azam Khan Meeting: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अखिलेश यादव ने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को आतंकवाद और हिंसक…
Himachal Pradesh Sinduri Anar: कुल्लू का प्रसिद्ध 'सिंदूरी अनार' अब वैश्विक बाजारों में ग्राहकों का…
Shiva Sharma Death Case: शिवा शर्मा केस में नागपुर से गिरफ्तार कर लखनऊ लाई गई…