मनोरंजन

500 सालों का संघर्ष और एक फिल्म, जिसके नाम में भी छिपा है रहस्य

695 Film: 22 जनवरी को अयोध्‍या नगरी में ‘राम लला’ की प्राण प्रतिष्‍ठा होनी है. इसे लेकर जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है, लोगों में उत्‍साह भी बढ़ता जा रहा है. जहां एक तरफ भव्य मंदिर के अंतिम रुप से परदा उठने वाला है तो दूसरी तरफ इस मंदिर के बनने के पीछे की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी भी है. भगवान रामलला के मंदिर निर्माण के लिए किए गए संघर्षों पर एक फिल्म भी बनाई गई है जिसे आपको जरूर देखना चाहिए.

नाम के पीछे का क्या है खास मतलब?

695 हिंदुओं की ओर से अपनी पवित्र भूमि, राम जन्मभूमि को पुन: प्राप्त करने के 491 साल के संघर्ष को उजागर करता है. निर्देशक योगेश भारद्वाज की फिल्म धैर्य, वीरता, बलिदान और अटूट भक्ति की अनकही कहानी पर प्रकाश डालती है. इसमें गोविंद नामदेव और अरुण गोविल जैसे शानदार कलाकारों की टोली भी शामिल है.

वहीं, फिल्म के को-प्रोड्यूसर ने बताया कि इस फिल्म का नाम 695 हैं. यानी 6 का मतलब 6 दिसंबर 1992 है जब विवादित ढ़ाचे का विध्वंस किया गया था. 9 का मतलब 9 दिसंबर 2019 का वह दिन जब माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भगवान रामलला के पक्ष में जन्मस्थान का फैसला सुनाया और 5 यानी कि वह दिन जब 5 अगस्त 2020 को भगवान राम के बहुप्रतीक्षित मंदिर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमिपूजन किया.

क्या है इस फिल्म का उद्देश्य?

फिल्म 695 का उद्देश्य है कि 500 वर्ष के लंबे इतिहास को युवा पीढ़ी जान सके. इस मंदिर के पीछे कितना संघर्ष हुआ, कितने कारसेवकों ने बलिदान दिया, ऐसे हिंदुओं पर यह फिल्म आधारित है. इतना ही नहीं, इस फिल्म में देश के कई मशहूर कलाकार भी परदे पर दिखाई देंगे. मंदिर के संघर्ष पर बनने वाली फिल्म में बाबा अभिराम दास की भूमिका में अरुण गोविल दिखाई देंगे, जो रामानंद सागर रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाकर घर घर प्रसिद्ध हुए थे.

ये भी पढ़ें:Sania Mirza से अलग होने की अफवाहों के बीच Shoaib Malik ने की तीसरी शादी, इस एक्ट्रेस को बनाया जीवनसाथी

यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि यह एक एतिहासिक दस्तावेज है जो भारत के सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय पर प्रकाश डालता है. बता दें कि 1989 में रामभक्त चौपाल ने ही अयोध्या के राम मंदिर की पहली ईंट रखी थी. फिल्म 695 में कामेश्वर चौपाल का किरदार निभा रहे है अभिनेता गौरी शंकर ने कहा कि वह काफी गरव महसूस कर रहे हैं कि उन्हें रामभक्त चौपाल जी का रोल अदा करने का मौका मिला है.

अपनी भूमिका पर क्या बोले गौरी शंकर

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण पर न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं. वहीं, गौरी शंकर कहते हैं कि ‘मेरे पिताजी का सपना था कि मैं एक स्टार बनूं’ और देश-विदेश में उनका नाम रोशन करूं. उन्होंने आगे कहा कि आज मुझे इतना बड़ा अवसर मिला, एक तरफ मैं खूश हूं, लेकिन दूसरी तरफ खुद को अभागा समझ रहा हूं, क्योंकि मेरे पिताजी मेरे साथ नहीं है. दरअसल ये फिल्म 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. हालांकि इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा लेकिन, फिल्म ने पहले दिन करीब 20 लाख रुपये की कमाई कर ली.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर: जुहू में फायरिंग की सूचना, पुलिस जांच में जुटी

Tiger Shroff Firing: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू इलाके…

15 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

23 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

27 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

28 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

40 minutes ago